Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: August 4, 2025
Share
सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
SHARE

बिलासपुर। हाई कोर्ट के सामने जब मवेशी आराम से हाईवे पर घूमते और बैठते नजर आए तो किसी बड़े हादसे की आशंका बन गई। प्रशासन भी चौकन्ना हो गया और नगर पालिका की टीम ने तुरंत एक्शन लिया। खास बात ये रही कि इन मवेशियों के कान पर जो टैग लगे थे, उन्हीं से उनके असली मालिकों की पहचान कर ली गई और पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई।

Contents
टैग ने खोल दी पोल, मालिकों पर दर्ज हुआ केससड़क पर घूमते मवेशी बन रहे हादसों की वजहराजेन्द्र नगर में भी कार्रवाई, मालिक ने दरवाजा तक नहीं खोलाकमिश्नर की अपील – मवेशियों को सड़क पर न छोड़ें

टैग ने खोल दी पोल, मालिकों पर दर्ज हुआ केस

1 अगस्त की रात बोदरी नगर पालिका को सूचना मिली कि हाई कोर्ट के सामने कुछ मवेशी हाईवे पर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने मवेशियों को पकड़ा और कान पर लगे टैग को स्कैन किया। पता चला कि ये मवेशी सकरी के बहोरन यादव और बिरकोनी के लक्ष्मी प्रसाद यादव के हैं। सीएमओ भारती साहू ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मवेशियों को सड़क पर छोड़ने और हादसे की स्थिति पैदा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सड़क पर घूमते मवेशी बन रहे हादसों की वजह

नगर निगम की मानें तो आए दिन सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से ट्रैफिक रुकता है और दुर्घटनाएं होती हैं। बावजूद इसके, कई पशुपालक अपने पालतू जानवरों को यूं ही खुला छोड़ देते हैं। निगम की ओर से चल रहे विशेष अभियान के तहत अब ऐसे पशुपालकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

राजेन्द्र नगर में भी कार्रवाई, मालिक ने दरवाजा तक नहीं खोला

2 अगस्त को जोन-3 की टीम राजेन्द्र नगर पहुंची, जहां दो गाय और एक बछड़ा बेसहारा घूमते मिले। पड़ताल में सामने आया कि ये मवेशी संतोष यादव के हैं। जब टीम संतोष के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो उन्होंने बाहर आकर बात करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद निगम ने पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।

कमिश्नर की अपील – मवेशियों को सड़क पर न छोड़ें

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने पशुपालकों से अपील की है कि अपने मवेशियों को सड़क पर न छोड़ें, वरना भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि ये न केवल लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ है बल्कि कानून का उल्लंघन भी।

You Might Also Like

जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
बाबा दरबार धनोरा में नवरात्रि की तैयारी शुरू
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, 9वें स्थापना दिवस पर लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 22वां स्थापना दिवस: योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर
TAGGED:टैग स्कैन कर मालिकों पर FIRसड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

News Desk
News Desk
February 7, 2026
सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम
खम्हरिया में झुलसे हेमचंद का भी विधायक रिकेश कराएंगे सेक्टर-9 बर्न युनिट में इलाज
वित्तीय समावेशन पर आधारित ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड 08 जनवरी को होगा प्रसारित
अमलेश्वर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष बने रवि सिंगौर, युवाओं में हर्ष की लहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
clear sky
24° _ 24°
70%
2 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?