नेमसिंह साहू के सम्मान से वर्ष 2005 में शुरू हुई थी पहल, आज आयोजन समिति के साथ पंचायत, युवा समिति, महिला समिति और ग्रामीणजन निभा रहे सहभागिता; जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी होंगे शामिल
दुर्ग। ग्रामीण अंचल के ग्राम हनोदा में प्रतिवर्षानुसार शानदार 22 वे वर्ष में शिक्षक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। कार्यक्रम की परिकल्पना नेमसिंह साहू जो उस समय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के रूप कार्यरत थे। उन्हें राज्य बनने के बाद पहला ग्रामीण क्षेत्र से राज्य पुरस्कार मिला। तत्कालीन जनपद सदस्य श्रीमती लुकेश्वरी टंडन, सरपंच मनोज नेताम, पूर्व सरपंच अजय चंद्राकर, विकास चंद्राकर उप सरपंच, देवीलाल साहू, ठाकुर, गौकरण गुरुजी, राजकुमार साहू एवम् श्रीमती रजनी नेल्सन सहायक संचालक, श्रीमती केरकेट्टा प्राचार्य रिसाली, अन्य लोगो ने मिलकर पहली बार 2005 में नेमसिंह साहू के सम्मान के साथ, संकुल के सभी शिक्षकों का संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान आयोजित किया। जिसमें लगभग 120 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
आज देखते देखते ये कार्यक्रम हनोदा की पहचान बन गई। आयोजन समिति का निर्माण हो गया। कई बार संकुल स्तरीय कार्यक्रम के साथ विशिष्ट शिक्षकों का सम्मान इस समिति के माध्यम से किया जा रहा, गांव के प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक शाला में कार्यरत शिक्षकों के साथ गांव के शिक्षक जो सेवानिवृत या अन्य स्थान में कार्यरत है। उन सभी का सम्मान प्रतिवर्ष इस समिति के माध्यम से किया जाता है। जिसमें समिति के साथ smc, युवा समिति, पंचायत, आंगनबाड़ी, सभी समाज एवम् महिला समिति अपना योगदान देते हैं।
इस गांव ने राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक श्रीमती प्रज्ञा सिंह भी दिया। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गांव का नाम रोशन किया। उनका गणित लैब ने पूरे राज्य में अपनी पहचान बना दिया। जिसे देखने राज्य के अन्य जिलों से शिक्षक/ अधिकारी आते है। गर्व की बात है ग्राम हनोदा ने राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक दिये।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, उप सरपंच प्रकाश पटेल, राजेश साहू, परमानंद चन्द्रकाल, किसान साहू, दानु यादव, हिमांशु साहू, देवीलाल साहू, किशोर साहू, दिनेश पटेल, पूर्व सरपंच तेजराम चंदेल, मोहन लाल साहू, मधुबाला चंद्राकर, हीरालाल चंद्राकर, सेवानिवृत शिक्षक पंच राम कुम्भकार, रमेश चंदेल, रमेश पटेल, सक्रिय सहभागिता समिति के माध्यम से दे रहे।
इस वर्ष कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर के साथ शिक्षा विभाग से विनोद सिन्हा डीएमसी, विनोद शुक्ला beo, नेमसिंह साहू URC, श्रवण सिन्हा बीआरसी के साथ समीपस्थ प्राथमिक शाला धनोरा से सेवानिवृत प्रधान पाठक श्रीमती अंबिका सॉन्ग, पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया से सेवानिवृत प्रधान पाठक ममता गुप्ता का भी सम्मान किया जा रहा। नवपदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती ममता शांडिल्य पूर्व माध्यमिक शाला कातरो का स्वागत भी किया जाएगा।



