महकाखुर्द (भिलाई)। विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर 28 सितंबर 2026 को प्रिज्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी, महकाखुर्द, भिलाई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मेसी दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” (स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना) रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रहे। वहीं श्रीमती ख्याति साहू, डायरेक्टर, प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अंजना शरद, प्राचार्य, प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन; डॉ. दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, एचओडी, प्रिज्म स्कूल ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप तथा ललित कुमार, प्राचार्य, प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका तथा समाज के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें क्विज प्रतियोगिता एवं अंताक्षरी प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन डॉ. सीमा कश्यप, प्राचार्य, प्रिज्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक खिलेंद्र कुमार ठाकुर बी शिबानी पात्रा कंचन चौधरी एव चंचल साहू द्वारा किया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



