Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: ग्राम पंचायत मुड़पार में नव स्थापित हैवी क्रेशर मशीन को स्थानांतरित करने दिया आवेदन
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > ग्राम पंचायत मुड़पार में नव स्थापित हैवी क्रेशर मशीन को स्थानांतरित करने दिया आवेदन
छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम पंचायत मुड़पार में नव स्थापित हैवी क्रेशर मशीन को स्थानांतरित करने दिया आवेदन

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: January 5, 2026
Share
SHARE

जनदर्शन में कुल 100 आवेदन हुए प्राप्त
मुख्य सड़क पर अवैध रूप से फल विक्रेताओं एवं अन्य दुकानों के लगने से आवागमन में हो रही कठिनाइयां
दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 100 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच व ग्रामवासियों ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत मुड़पार में नव स्थापित हैवी क्रेशर मशीन से उत्पन्न धूल व शोर के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मशीन की स्थापना ग्राम पंचायत मुड़पार के आबादी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामवासी आक्रोशित है। उन्होंने क्रेशर मशीन को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने खनिज विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। अहिवारा वार्डवासियों ने बताया कि अहिवारा बस स्टैंड क्षेत्र में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से फल विक्रेताओं व अन्य दुकानों के लगने से जनसमस्या गंभीर होती जा रही है। महिलाओं, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा है, वहीं स्थायी दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अवैध अतिक्रमण हटाकर ठेले एवं दुकानों के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी अहिवारा को निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम उमरपोटी में शासकीय भूमि पर बिना चिमनी संचालित ईंट भट्टी ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी बन गई है। ग्रामवासियों ने बताया कि पिछले 10-12 वर्षों से ईंट भट्टी का संचालन किया जा रहा है, जिससे आसपास के आवासीय क्षेत्र और कृषि भूमि में धुआं व डस्ट फैल रही है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और धान-गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रदूषण फैलाने वाली ईंट भट्टी को तत्काल बंद कराने की मांग की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भेड़सर में स्थित ठेठवार तालाब के डूबान क्षेत्र और तालाब पार पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि बिना पंचायत प्रस्ताव और बिना आवासीय पट्टा के मिट्टी डालकर मकान निर्माण कर लिया गया है, जिससे भविष्य में तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो तालाब के डूबान क्षेत्र में अवैध निर्माण की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही कर डूबान क्षेत्र को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने दोनों प्रकरण में तहसीलदार दुर्ग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम डुमरडीह के किसानों ने अवैध प्लाटिंग रोकने व किसानों को अपने खेत में जाने के लिए रास्ता प्रदान करने आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर रास्ता को बंद कर दिया गया है। खेतों तक जाने का एकमात्र मार्ग बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने तत्काल कार्यवाही कर रास्ता बहाल कराने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने एसडीओ दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

You Might Also Like

बिहान से बदली सविता की जिंदगी: मजदूरी से सिलाई सेंटर तक का सफर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड
महिला समूहों से लाखों की ठगी : दोना-पत्तल मशीन के लिए बैंक से लोन लेने की दी सलाह, फिर पैसे लेकर हो गया गायब
नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसान का विश्वास, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर सख्ती : रेत और चूना पत्थर के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

विकासखण्ड स्तरीय पठन वीर दक्षता प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी दक्षता

News Desk
News Desk
September 10, 2026
अफीम खेती मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहाल, धमधा में हुई पदस्थापना
सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
clear sky
22° _ 22°
69%
2 km/h
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
31 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?