दिल्ली । उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। परिवार की मांग है कि दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाए और मामले से जुड़े कथित वीआईपी कनेक्शन की निष्पक्ष जांच हो।
इसी बीच, 15 अक्टूबर की तड़के करीब चार बजे दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि साल 2022 में उत्तराखंड में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी। इस मामले में अदालत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।
लेकिन अब भी परिवार की मांग है कि मामले से जुड़े हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और उठ रहे सवालों के जवाब सामने आएं।



