Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: शिक्षक दिवस पर पंडरिया में भव्य शिक्षक अभिनंदन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने 1500 से अधिक शिक्षकों का किया सम्मान
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > शिक्षक दिवस पर पंडरिया में भव्य शिक्षक अभिनंदन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने 1500 से अधिक शिक्षकों का किया सम्मान
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

शिक्षक दिवस पर पंडरिया में भव्य शिक्षक अभिनंदन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने 1500 से अधिक शिक्षकों का किया सम्मान

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: September 5, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। भारत के महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और उनकी स्मृति में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ प्रत्येक प्राचार्यों एवं शिक्षकों को उनके निःस्वार्थ सेवाभाव, समर्पण एवं एक शिक्षित व सभ्य समाज के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाने हेतु उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा के लगभग 1500 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें जिन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका विशेष अभिनन्दन किया। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के 20 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य व विशेष योगदान के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन विधायक भावना बोहरा ने किया और सभी बच्चों को संबोधित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक पंडरिया विधानसभा के समस्त शासकीय शिक्षक, प्राचार्य, छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों एवं प्राचार्यों के समर्पण और एक सभ्य समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हेतु उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर ‘आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय। गुरुजनों की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे चरित्र तथा राष्ट्र निर्माण और समाज में नई चेतना जगाने का कार्य करते हैं। गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और मूल्यों से जीवन की दिशा तय होती है। सनातन संस्कृति और हमारे शास्त्रों में शिक्षकों को भगवान की संज्ञा दी गई है। शिक्षकों को भगवान ब्रम्हा, विष्णु, महेश के रूप में बताया गया है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य भी है। हमारे शिक्षक निस्वार्थ भाव से समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ियों और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाते हैं। एक शिक्षक के लिए गर्व का समय तब होता है जब उनका शिष्य उनसे भी आगे निकल जाता है, इसमें उन्हें निराशा नहीं बल्कि गर्व होता है और यही एक अच्छे गुरु या शिक्षक की पहचान होती है।

मैं भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को भी उनकी जयंती पर नमन करती हूं।आज का यह विशेष कार्यक्रम उनकी स्मृति और हमारे जीवन को ज्ञान, नैतिकता और प्रेरणा से रोशन करने वाले आप सभी शिक्षकों के प्रति समर्पित है। हमारा पंडरिया विधानसभा अपनी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के लिए जाना जाता है। यहाँ के शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं। वे न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। पंडरिया के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में हमारे शिक्षक, बच्चों के भविष्य को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर स्कूलों के उन्नयन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैय्या कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। इसमें हमारे शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

वे बच्चों को न केवल अकादमिक सफलता के लिए तैयार करते हैं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी देते हैं। हमारे क्षेत्र में शिक्षक न सिर्फ कक्षाओं में पढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हैं। स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और सामुदायिक गतिविधियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे शिक्षक बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति की सोच को व्यापक और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। हमारे शिक्षक इस विचार को अपने कार्यों से जीवंत करते हैं। वे हमारे बच्चों को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू किया गया है। यह नीति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों, जैसे पंडरिया, में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज आप सभी शिक्षकों के उसी निःस्वार्थ भावना, समर्पण और पंडरिया विधानसभा की आर्थिक व सामाजिक विकास की यात्रा में बहमूल्य सहभागिता को नमन करने यह शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। यह केवल एक वार्षिक आयोजन नही, बल्कि यह एक प्रतीक है हमारे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का। इस अवसर पर, मैं पंडरिया के सभी शिक्षकों को हृदय से धन्यवाद देती हूँ और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। मैं सभी छात्रों से आग्रह करती हूँ कि अपने शिक्षकों का सम्मान करें, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें। साथ ही, मैं पंडरिया विधानसभा के सभी नागरिकों से अनुरोध करती हूँ कि हम सब मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करें, ताकि हमारा क्षेत्र और अधिक समृद्ध और शिक्षित बन सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, दीपा धुर्वे एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र साहू द्वारा भी संबोधित कर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया और छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं संगठन के प्रतिनिधिगण, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के प्राचार्य, विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, पंडरिया विधानसभा भाजपा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता युवा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सरकार का नया नियम: धान बेचना है समर्थन मूल्य पर? पहले इस पोर्टल पर नाम दर्ज कराएं, वरना बोनस भी जाएगा हाथ से, पढ़ें पूरी खबर
सहकारी समिति उतई की वार्षिक आमसभा 25 को, सभा में विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
जमीन के झगड़े ने ली जान, बेटे ने पिता व फूफी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
भोरमदेव महोत्सव 2026: सांस्कृतिक संध्या में लोक-शास्त्रीय कला का अद्भुत संगम, आरु साहू और दिलीप षड़ंगी ने बांधा समां
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ BJP की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित, देखें लंबी लिस्ट
TAGGED:पंडरिया विधायक भावना बोहराशिक्षक दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

News Desk
News Desk
January 14, 2026
गांव बिगाड़ने की बात को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का शानदार आयोजन: मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में 19 दिसंबर को धूमधाम से लोकनृत्य प्रतियोगिता, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार
प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
26°C
Chhattisgarh
clear sky
26° _ 26°
52%
2 km/h
Sun
27 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?