Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: शौर्य युवा संगठन के 15वें स्थापना दिवस पर खेल, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > शौर्य युवा संगठन के 15वें स्थापना दिवस पर खेल, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम
छत्तीसगढ़दुर्ग

शौर्य युवा संगठन के 15वें स्थापना दिवस पर खेल, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: December 31, 2025
Share
SHARE

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता, 1008 दीपों से गंगा महाआरती, नशामुक्ति रैली व मानसगान के साथ मनाया गया स्थापना दिवसदुर्ग। माय भारत दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में शौर्य युवा संगठन द्वारा आबादी पारा आदर्श ग्राम कोड़िया में 25 दिसम्बर को एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया। जिसमें पाटन, धमधा व दुर्ग विकासखंड के कबड्डी, रस्साकसी, गोला फेंक, तवा फेंक एवं 100 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
उपनिदेशक नितिन शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में भिलाई प्रथम व भानपुरी द्वितीय, रस्साकसी में खम्हरिया प्रथम व हनोदा द्वितीय, गोला फेंक में गुलशन प्रथम, हिमांशु द्वितीय व विनय तृतीय, तवा फेंक में रंजना प्रथम व कविता द्वितीय, 100मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में नवीन प्रथम, विनय द्वितीय व रिंकु तृतीय महिला वर्ग में छविता प्रथम, किरण द्वितीय व रंजना तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी व रस्साकसी के विजेता प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं स्पोर्ट्स किट सहित सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। साथ ही केंद्र से जुड़े सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री भी प्रदान किया गया।
इसके साथ ही शाम को माय भारत दुर्ग व बी एजुकेटेड मूवमेंट संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से सम्बद्ध शौर्य युवा संगठन का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम के मोती तालाब में 1008 दीयों से संध्याकालीन संगीतमय गंगा महाआरती, शौर्य ग्राम गौरव सम्मान, रक्तवीर सम्मान व गायत्री परिवार के साथ नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था।
इसके साथ ही छग की सुप्रसिद्ध मानसकार एवं गायिका मिथलेश्वरी सेन कृत विंध्यवासिनी बालिका मानस मंडली बोड़रा गुरुर के द्वारा मानसगान एवं भजन संध्या की प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छालीवुड अभिनेत्री व छग फ़िल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक व छग राज्य ओबीसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, माय भारत छग उप निदेशक नितिन शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, छाया विधायक कामेश साहू, समाजसेवी प्रेमचंद सोनबेर, सरपंच खुमान निषाद, पंच रोहित साहू, जेपी दीपक, सीएल चंद्राकर, हेडमास्टर मिडिल स्कूल गोरकापार खुमान भारद्वाज, हेडमास्टर प्राइमरी स्कूल कोकड़ी संदीप यादव, शिक्षक मिडिल स्कूल धीरी लक्ष्मीनारायण साहू, गायत्री परिवार ट्रस्ट कोड़िया प्रमुख उमेश साहू, मलेश निषाद, गोवर्धन साहू, दिनेश दीपक, पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, रामचरण भारद्वाज, खुमान दीपक राधेलाल दीपक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फ़िल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन ने शौर्य संगठन को 15 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा आज का यह अवसर संगठन के जन्मदिन के रूप में नहीं बल्कि युवा शक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उत्सव है। पिछले डेढ़ दशक से शौर्य संगठन समाज के हर क्षेत्र में सेवा, संस्कार और समर्पण की मिसाल बनकर खड़ा है। गंगा आरती में केवल दीप प्रज्वलित नहीं करते बल्कि समाज में व्याप्त अज्ञान, नशा, हिंसा और निराशा रूपी अज्ञानता को दूर करने का संकल्प लेते हैं। मोना सेन ने अपने संघर्ष के दिनों के अनुभव को याद करते हुए कहा जब तक महिलाएँ शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक समाज पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सच्चे विकास की पहचान है। शौर्य संगठन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच और सम्मान प्रदान कर रहा है यह अत्यंत सराहनीय है।
विधायक ललित चंद्राकर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शौर्य युवा संगठन युवाओं को खेल, अनुशासन और सामाजिक सेवा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। विधायक चंद्राकर ने कहा कि शौर्य संगठन द्वारा ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाकर मंच देना प्रशंसनीय पहल है।
दुर्ग जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने शौर्य संगठन की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम में नियमित रूप से सम्मिलित होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं होते, बल्कि पिछले डेढ़ दशक से समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए-नए सामाजिक उद्देश्यों के साथ आयोजित किए जाते हैं, जो उन्हें अन्य संगठनों से अलग पहचान दिलाते हैं।
माय भारत दुर्ग उपनिदेशक नितिन कुमार शर्मा ने कहा कि शौर्य संगठन निःस्वार्थ भाव से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन द्वारा संचालित ब्लड डोनेशन कैंप, निःशुल्क शिक्षा, पौधरोपण और निःशुल्क लाइब्रेरी जैसी पहल समाज सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है। मेरा युवा भारत केंद्र युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रहा है, जिसमें शौर्य संगठन भी युवाओं को संगठित कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
खेल प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक चेतन गोस्वामी, तुका सिंह यादव व रामेश्वर साहू बतौर रेफरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, सचिव आदित्य भारद्वाज, सहसचिव लक्ष्मी निषाद, कोषाध्यक्ष रवि साहू, उपकोषाध्यक्ष आरती निषाद, यादवेंद्र साहू, पंकज दीपक, ममता साहू, अंजू साहू, जामीन यादव, चंचल साहू, ईशु साहू, आनंद निषाद, जितेंद्र दीपक, छगन साहू, अनिल साहू, ललिता निषाद, हेमलता साहू, माधुरी पटेल, परिधि दीपक, ऋतुराज स्टुडियो, दीपक स्टूडियो सहित शौर्य युवा संगठन के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।

You Might Also Like

कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण, बच्चों का तिलक-वंदन कर कराया शाला प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय
प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
फसल बचाने तांदुला बांध से नहर में पानी छोड़ें: सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे
ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा – राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा 55% महंगाई भत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: : सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विविध ख़बरें

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

News Desk
News Desk
August 12, 2025
अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई : लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त, राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बिना अनुमति चल रहा था ईंट निर्माण कार्य
दंतेवाड़ा के पूर्व DEO को सजा : आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट ने सुनाया 4 साल का सश्रम कारावास
आज का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आपका आज का दिन
साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सीएम बोले- जनहितैषी योजनाओं से विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
30°C
Chhattisgarh
clear sky
30° _ 30°
52%
2 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?