Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: “संकल्प” बजट प्रदेश के समावेशी विकास का आधार – विधायक ललित चंद्राकर
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > “संकल्प” बजट प्रदेश के समावेशी विकास का आधार – विधायक ललित चंद्राकर
छत्तीसगढ़समाचार

“संकल्प” बजट प्रदेश के समावेशी विकास का आधार – विधायक ललित चंद्राकर

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: March 2, 2026
Share
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खैरागढ़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में राज्य बजट 2026-27 को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और वित्तीय वर्ष 2026-27 का “संकल्प बजट” प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप है।

उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह सरकार का तीसरा बजट है। राज्य सरकार का पहला बजट “ज्ञान” और दूसरा “गति” थीम पर आधारित था, जबकि इस वर्ष की थीम संकल्प रखी गई है। यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है।

चंद्राकर ने बताया कि सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है और इसके तहत पांच मुख्यमंत्री मिशन बनाए गए हैं – मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन तथा मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन। इन मिशनों के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि स्कूल शिक्षा के लिए 13.5 प्रतिशत का सर्वाधिक बजट प्रावधान किया गया है। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था हेतु भी बजट प्रावधान किया गया है। होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन, जगदलपुर-अंबिकापुर में हवाई सेवाओं के विस्तार, अंदरूनी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बस सेवा तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के आयोजन के लिए भी बजट में राशि निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया को गति देने हेतु व्यापम की दक्षता बढ़ाने के प्रावधान किए गए हैं।

औद्योगिक विकास के तहत 23 नवीन औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शहरी विकास को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना हेतु 200 करोड़ रुपये तथा भूमि विकास बैंक के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है और कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान कर रही है तथा आगे भी इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।

बस्तर और सरगुजा के विकास को प्राथमिकता देते हुए खाद्य, कृषि एवं संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बकरी पालन, सूअर पालन और मधुमक्खी पालन जैसे उद्यमों के लिए भी विशेष बजट प्रावधान किया गया है।

इंद्रावती नदी में देवरगांव एवं मटनार बराज निर्माण के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। माओवादी आतंकवाद के दमन में बस्तर फाइटर की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि 1500 नई भर्तियां की जाएंगी, जिसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, गिरजा चंद्राकर, शशांक ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, उमा चौबे, आयश सिंह, आलोक श्रीवास, भावेश कोचर, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, नरेश कुर्रे, मुकेश वर्मा, गणेश वर्मा, देवकुमार सेन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मचान्दुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न
कवर्धा में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, शिवभक्ति में डूबा पूरा शहर
हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छू लो आसमान की बेटियों ने भरी सफलता की उड़ान, नीट-यूजी में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया दंतेवाड़ा का मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 10 जुलाई को

News Desk
News Desk
June 18, 2026
आज का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपकी सितारे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 187 करोड़ के 23 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा : स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर
सुशासन तिहार 2026: ग्राम बेलौदी में 501 आवेदन हुआ प्राप्त, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
31°C
Chhattisgarh
clear sky
31° _ 31°
59%
2 km/h
Mon
28 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
32 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?