Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: धमतरी में 24 घंटे के भीतर तीन मौतों से सनसनी : दो युवकों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > धमतरी में 24 घंटे के भीतर तीन मौतों से सनसनी : दो युवकों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला
छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में 24 घंटे के भीतर तीन मौतों से सनसनी : दो युवकों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: July 5, 2026
Share
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीते 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसों में हुई मौतों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल में शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इन घटनाओं में जहां दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने से रहस्यमयी मौत हो गई, वहीं एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिकनिक से लौट रहे महकाकला के युवक की अचानक मौत

पहली घटना दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम महकाकला की है। यहाँ का निवासी 23 वर्षीय नीरज मंडावी अपने दोस्तों के साथ ओन्हा-कोन्हा पिकनिक मनाने गया था। दोस्तों के साथ नदी में नहाने के बाद जब वह लौट रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घबराए साथी उसे तुरंत पुरूर अस्पताल ले गए, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात में दोस्त के साथ निकले युवक ने तोड़ा दम

दूसरा मामला धमतरी शहर के जोधापुर इलाके का है। यहाँ का रहने वाला 27 वर्षीय योगेश जांगड़े शुक्रवार रात को अपने एक मित्र के साथ बाहर घूमने गया था। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से हुई है। मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

तीसरी हृदयविदारक घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांटा में हुई। यहाँ सड़क पर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची दीक्षा साहू एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मासूम के परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धमतरी जिला पुलिस ने तीनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों युवकों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, वहीं बच्ची की मौत के मामले में लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

राज्य की विष्णुदेव सरकार किसानों की हितैषी – ललित चंद्राकर
जिला स्तरीय रोजगार मेला 17 जून को, 2029 पदों पर होगी भर्ती
भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन की सततता विषय पर कार्यशाला संपन्न
तालाब किनारे लावारिस मिली डेढ़ साल की बच्ची, साथ में मिली चौंकाने वाली चिट्ठी – मैं मरने जा रहा हूं
बीएसपी में कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना निगरानीशुदा बदमाश शत्रुघन धनकर को किया गया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्गसमाचार

डुंडेरा हमर क्लीनिक में डॉक्टर व स्टाफ की हुई नियुक्ति, पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के पहल पर शासन ने जारी किया आदेश

News Desk
News Desk
October 29, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन: 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक अब इन अधिकारियों को मिलेगा थानों का प्रभार, पदोन्नति सूची जारी, देखें लिस्ट..
छत्तीसगढ़ की बेटी ने सिविल सर्विस एग्जाम में हासिल की 35वीं रैंक, वैभवी अग्रवाल को तीसरे प्रयास में मिली सफलता
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि
दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए ​युवक-युवती की मौत, दोनों शव बरामद…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
31°C
Chhattisgarh
clear sky
31° _ 31°
50%
2 km/h
Sat
31 °C
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
32 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?