19 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आयोजन, प्रतिभाओं व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान; निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
उतई। छत्तीसगढ़ साहू संघ के संस्थापक अध्यक्ष, समाज सुधारक, आयुर्वेदाचार्य, न्यायशील एवं कुशल संगठनकर्ता तथा समाज रत्न पूज्य दाऊ उत्तम साव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 19 सितंबर 2026, शनिवार को ग्राम चिरपोटी, में पुण्य स्मरण दिवस, सम्मान समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर दाऊ उत्तम साव जी के सामाजिक योगदान एवं समाज सुधार के कार्यों का पुण्य स्मरण किया जाएगा। साथ ही दुर्ग जिले के तहसील अध्यक्षों, दुर्ग ग्रामीण तहसील के परिक्षेत्रीय अध्यक्षों, पत्रकारों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष माननीय डॉ. निरेन्द्र साहू करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक गुण्डरदेही डॉ. दयाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन दीपक साहू, महामंत्री प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ राजेश साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण तहसील अध्यक्ष पी.आर. साहू, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, जनपद पंचायत दुर्ग की उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी , जनपद पंचायत दुर्ग के सदस्य ढालेन्द्र साहू तथा ग्राम पंचायत चिरपोटी की सरपंच श्रीमती पूजा चन्द्राकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी परिक्षेत्र साहू संघ खोपली के अध्यक्ष घनश्याम गजपाल ने दी।



