उतई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर “25 वर्ष – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के संकल्प के तहत भाजपा एवं भाजयुमो उतई मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने के काम आएगा। रक्त वीर को प्रमाण हेल्मेट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “रक्तदान केवल एक सेवा भर नहीं है, यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ही अपना ध्येय बनाया है।
उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं
आयुष्मान भारत से गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास से गरीब के सिर पर पक्की छत, और हर घर जल से नल तक पानी पहुंचा है। मोदी जी का संकल्प है – अंत्योदय से सर्वोदय तक। उनके जन्मदिन पर रक्तदान करके हम सबने सेवा के इस संकल्प को और मजबूत किया है। मैं समाज के प्रत्येक वर्ग से ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान करता हूं।”
रक्तदान करने वाले रक्तवीर
चंदू देवांगन, राकेश देवांगन, उज्जवल साहू, भूषण माणिकपुरी, कैलाश साहू एवं वेदांशु साहू ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु, पार्षद श्रीमती संगीत रजक, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश चंद्राकर, राकेश देवांगन, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, सुश्री ममता चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, उज्जवल साहू, वैभव देवांगन, भूपेंद्र साहू, हिमांशु चंद्राकर, कैलाश साहू, बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



