समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है
उतई। सहकारी समिति मर्यादित उतई की वार्षिक आमसभा का आयोजन 25 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मवेशी बाजार स्थित कार्यालय में किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में सहकारिता एवं उद्योग जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु एवं चंदू देवांगन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत खोपली की सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा, ग्राम पंचायत डुमरडीह के सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, ग्राम पंचायत उमरपोटी के सरपंच विजेन्द्र कुमार साहू तथा समिति के पूर्व अध्यक्षद्वय लुमेश्वर प्रसाद चंद्राकर एवं रूपनारायण शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने बताया कि वार्षिक आमसभा में समिति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।



