विश्राम गृह परिसर में चिरई जाम और बादाम के फलदार पौधे लगाए; जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उतई। नगर पंचायत उतई के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू ने शनिवार को अपने जन्मदिन के खास अवसर पर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने उतई स्थित विश्राम गृह परिसर में चिराई जाम और बादाम के फलदार पौधों का रोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने द्वारिका साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फलदार पौधे लगाने की इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों पर पौधरोपण करना प्रकृति को सहेजने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।
इस अवसर पर नगर पंचायत उतई के उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, प्रहलाद वर्मा, सोनू राजपूत, खूबी साहू, राकेश साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष किशोर साहू, शिक्षक गिरीश साहू, सेलूद सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, पत्रकार बलराम वर्मा, किशन हिरवानी, मुकेश साहू, डोमन हिरवानी,नरेंद्र साहू ,भावेश साहू, धनंजय नेताम, कैलाश देवांगन, संतोष बंभोले, देवनारायण ठाकुर, ऋषि साहू, वीरेंद्र गोस्वामी, गुलशन शर्मा, पदुम ठाकुर, टीकम डौंडे, श्रवण यादव, योगेश माण्डले, सुरेखा साहू, चंद्र प्रभा, सुनीति साहू, सरोज ठाकुर, हुलसी वर्मा, रामशिला नेताम, ललित साहू, मन्नू गोस्वामी, कुशल साहू, धर्मेंद्र साहू, युगल साहू, झम्मन यदु, कुँवर बाई, सकून साहू, स्नेहा डाहरिया, शुभम बंभोले, कान्हा साहू, भूपेंद्र गुरुपरख, शकुंतला साहू, राजेश्वर साहू, लोकेश बाँधे, टीलू साहू, रोशन साहू, सुभाष साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य जन मौजूद थे।



