दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में बिजली संकट को लेकर 30 सितंबर को होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम को अब और मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष ऋषि साहू ने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि “यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे दुर्ग ग्रामीण के छत्तीसगढ़िया भाईयों की है। अंधेरे में गांव को रखना छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है।
ज्ञात हो कि जनपद सदस्य ढालेश साहू के नेतृत्व में 30 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे अंडा चौक में दुर्ग ग्रामीण विधायक का पुतला दहन किया जाएगा। मुख्य मांगें अघोषित बिजली कटौती बंद करना, पंचायत भवनों के कनेक्शन जोड़ना और स्मार्ट मीटर वापस लेना है।



