उतई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपली के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं, बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती माताओं को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देना रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य श्रीमती बिंदु देशलहरे, सरपंच श्रीमती मंजू फत्तेलाल वर्मा, उतई महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश देवांगन, सचिव पुराणिक साहू, पंचगण शुभम वर्मा, योगेंद्र साहू, सुरेश यादव, अरुण चंद्राकर, रंजना वर्मा, सुलोचना, कल्याणी चंद्राकर, कुमारी भारती, गोदावरी देशलहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती धरम बाई चंदेल, मधुलता काकड़े, दीपक चंद्राकर, फुलेश्वरी पाटिल, सुनीति साहू एवं सहायिका श्यामाबाई कोशरे, गंगा बाई, अमरीका वर्मा, गंगा बाई भारती, चांदनी गायकवाड़, सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं एवं प्यारे बच्चे उपस्थित थे।



