Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: कबीरधाम में बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > कबीरधाम में बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प
कबीरधाम (कवर्धा)धार्मिक त्योहारसमाचार

कबीरधाम में बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: August 8, 2025
Share
कबीरधाम में बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प
SHARE

कवर्धा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, जब अधिकांश भाई-बहन यह त्योहार अपने घर-परिवार के साथ मना रहे थे, जिले के पुलिस जवान अपने कर्तव्य पथ पर समाज की सुरक्षा में तत्पर थे। इन्हीं समर्पित पुलिस भाइयों के प्रति स्नेह, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए, कबीरधाम जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की बहनों ने एक दिन पूर्व ही पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सुरक्षा का संकल्प सूत्र प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस भावपूर्ण समारोह में, बहनों ने “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प” का संदेश देते हुए राखी बांधी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला एवं कृष्ण कुमार चंद्राकर ने राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल की शिक्षिका रेखा सिंह, कक्षा 7वीं एवं 9वीं की छात्राएं, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कवर्धा की बी.के. निलेश्वरी दीदी एवं बी.के. गोमती दीदी, तथा पी.जी. कॉलेज की छात्रा बहनों ने भाग लिया। सभी ने प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद से परिपूर्ण राखी बांधते हुए पुलिस भाइयों की निरंतर सेवा, निष्ठा और बलिदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बहनों ने कहा कि पुलिस विभाग समाज की ढाल है, जो अपने त्योहार और परिवार की खुशियां त्यागकर नागरिकों की सुरक्षा में जुटा रहता है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए वचन दिया कि वे समाज में सुरक्षा, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज बहनों के हाथों राखी बंधवाकर हमें महसूस हुआ कि हमारी ड्यूटी केवल वर्दी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक रिश्ता है जो हमें पूरे समाज से जोड़ता है। यह रक्षा सूत्र हमें हमेशा याद दिलाएगा कि हमारी जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक नहीं, बल्कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा तक है।

 

You Might Also Like

प्रिज़्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
पाटन अखरा वार्ड के दशहरा मैदान में भागवत कथा आज से, प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडे सुनाएंगे कथा
श्रद्धा और उत्साह का संगम: गणेश चतुर्थी पर कवर्धा में पंडालों और घर-घर विराजे गणपति बप्पा
‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’, मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर
उतई महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन
TAGGED:पुलिस भाइयों को बांधी राखीलिया सुरक्षा का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

News Desk
News Desk
September 17, 2025
डुंडेरा में मनाई गयी बाबा गुरु घासीदास जयंती, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल
शंखनाद से गुंजायमान हुआ भोरमदेव मंदिर परिसर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अद्भुत आयोजन
रायपुर में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स का नया डिपो शुरू, मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग से सप्लाई चेन और मजबूत
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
25°C
Chhattisgarh
few clouds
25° _ 25°
60%
2 km/h
Sat
25 °C
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?