श्रीराधा कृष्ण सेवा एवं झांकी मंडली की प्रस्तुति आज रात 8 बजे, 25 सितंबर को हवन-पूजन व प्रसाद वितरण, 26 सितंबर को गढ़वा बाजा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
धनोरा (दुर्ग)। जय बजरंग बाल गणेश उत्सव समिति धनोरा द्वारा विगत 15 वर्षों से गणेश उत्सव एवं दीपावली के अवसर पर धार्मिक आयोजन की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा आज रात्रि 8 बजे श्रीराधा कृष्ण सेवा एवं झांकी मंडली के माध्यम से जस झांकी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी, जिसके बाद एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी क्रम में 20 सितंबर रविवार को श्री नरसिम्हा जस झांकी का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्री बलराम ‘बबलू’ साहू ने बताया कि 25 सितंबर शुक्रवार को शाम 4 बजे से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण होगा।
वहीं 26 सितंबर शनिवार को गढ़वा बाजा एवं भव्य झांकी के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं भक्तों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष बलराम ‘बबलू’ साहू, महेंद्र पटेल, भोलू, खिलेश्वर साहू, लक्की पटेल, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, हीरामणि साहू, रमण, लल्लू साहू, खोमू यादव, शिवम सपरे, शुभम यादव, खिलेश्वर, विक्रम साहू, मुकुल पटेल, गितेश पटेल, मारियल सहित अन्य भक्तगण विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



