उतई। किसानों को पारदर्शी और सुगम धान खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने उतई मंडल के अधीन उतई, खोपली, मचांदूर, कोड़ियां, बोरिगारका व रिसामा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शीतला ठाकुर ने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए किसानों के सामने ही धान की बोरियों की तौल करवाई। जिससे निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी की जा रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न रहे। भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने केंद्र पर पंजीकृत किसानों की संख्या, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, अब तक खरीदी गई धान की मात्रा तथा परिवहन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल निर्धारित गुणवत्ता (एक्यू क्वालिटी) की धान ही खरीदी जाए तथा किसानों के भुगतान की प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार शीघ्र और समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। निरीक्षण के दौरान भाजपाइयों ने ग्राम से आए किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र में धान की तुलाई आसानी और पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। किसानों से केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, पानी, छाया एवं तौल व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। भाजपाइयों ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिनारायण देशमुख, सहकारी समिति उतई अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सहकारी समिति मचादूंर प्राधिकृत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद सोनू राजपूत, सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, विजय लक्ष्मी साहू, घनश्याम चंद्राकर, राजूलाल साहू, रूपेश पारख, जितेंद्र साहू, सुलेंद्र निर्मलकर, नेमन साहू, घनश्याम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्त्ताओ के साथ किया विभिन्न धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
76%
2 km/h
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
32 °C

