Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: नहर में बहने से पिता और बेटी की मौत: 20 किमी दूर मिली बच्ची की लाश, भतीजी बचाई गई, स्विमिंग सीख रहे थे 
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > नहर में बहने से पिता और बेटी की मौत: 20 किमी दूर मिली बच्ची की लाश, भतीजी बचाई गई, स्विमिंग सीख रहे थे 
छत्तीसगढ़बालोद

नहर में बहने से पिता और बेटी की मौत: 20 किमी दूर मिली बच्ची की लाश, भतीजी बचाई गई, स्विमिंग सीख रहे थे 

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: April 29, 2026
Share
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तांदुला नहर में नहाते समय पिता, बेटी की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में हुई। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया था, जबकि 12 साल की बेटी पालंकी लाश आज घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर मिली है। वहीं, भतीजी को मौके पर मौजूद लोगों ने कूदकर बचा लिया था। युवक अपने ससुराल पीपरछेड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। मृतक टायमन एंबुलेंस 108 में ENT कर्मचारी था।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी के टायमन गंजीर (35) बेटी पालंकी गंजीर के साथ अपने ससुराल पीपरछेड़ी गांव में शादी समारोह में आए थे। मंगलवार को वे अपनी बेटी और रिश्तेदार बच्ची दामिनी साहू के साथ पास की तांदुला नहर में नहाने गए। इस दौरान टायमन बेटी पालंकी को नहर में स्विमिंग सिखा रहे थे। तांदूला जलाशय से वर्तमान में लगभग 8 फीट पानी छोड़े जाने के कारण नहर का बहाव तेज है। नहाने के दौरान तीनों गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर वहां लोगों ने तत्परता दिखाई और एक बच्ची को समय रहते बचा लिया। जबकि टायमन और उनकी बेटी पालंकी कुछ ही देर में पानी में बहकर नजरों से ओझल हो गए।

तांदुला और गंगरेल बांध का पानी कम कराया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से कम कराया गया, ताकि तलाश अभियान में मदद मिल सके।

400 मीटर दूर पिता का शव मिला

गोताखोरों ने काफी कोशिश के बाद घटनास्थल से 400 मीटर दूरी पर पिता टायमन का शव बरामद कर लिया था, जबकि बेटी पालंकी की लाश बुधवार सुबह घटनास्थल से 20 किमी दूर मिली है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, टायमन पीपरछेड़ी गांव के दामाद थे और ससुराल आए हुए थे। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

108 एम्बुलेंस में EMT के पद पर पोस्टेड थे टायमन

टायमन बालोद जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस में ईएमटी के पद पर पोस्टेड थे। उन्होंने पहले पखांजूर क्षेत्र में भी लंबे समय तक सेवा दी थी। बाद में जब जय अम्बे के बाद जीवीके कंपनी को एम्बुलेंस का टेंडर मिला, तो उनकी पोस्टिंग बालोद मुख्यालय में कर दी गई। वे नई कंपनी के कर्मचारी के रूप में पिछले एक महीने से सेवा दे रहे थे।

You Might Also Like

सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को धनोरा में निकलेगी भव्य डांक कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से बाबा दरबार तक दौड़ेंगे भक्त
दुर्ग विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कोड़िया में 26 अक्टूबर को
वन्देमातरम गीत आजादी का शस्त्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जिला स्तरीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन 22 मई को, 2300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सांकरा स्कूल में हुआ पौधारोपण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

IGKV पेपर लीक का बड़ा खुलासा : बंद लिफाफे को एंडोस्कोपिक कैमरे से किया स्कैन, दुर्ग के प्रोफेसर समेत 6 स्टूडेंट्स गिरफ्तार

News Desk
News Desk
August 23, 2026
बलौदा बाजार पहुंचे मनहरे : कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने किया भव्य स्वागत, गिरौदपुरी रवाना
रायपुर साहित्य महोत्सव : ‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित
स्वच्छता पखवाड़ा : नगर पंचायत उतई द्वारा मिनीमाता चौक से बाजार चौक तक चला सफाई अभियान
कायाकल्प योजना में जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
77%
2 km/h
Tue
28 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
26 °C
Sat
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?