Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: हिमाचल में कार हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के चार समेत 8 पर्यटकों की मौत
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > हिमाचल में कार हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के चार समेत 8 पर्यटकों की मौत
छत्तीसगढ़दुर्ग

हिमाचल में कार हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के चार समेत 8 पर्यटकों की मौत

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल आठ पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर हुआ, जहां पर्यटकों से भरी एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बर्फबारी देखने जा रहे थे पर्यटक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पर्यटक बेंगलुरु से हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचे थे और साच पास क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों में भिलाई निवासी अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर, बेटे दर्श और अक्षद शामिल हैं। इसके अलावा पीजी कार्तिकघान, उनकी पत्नी मणिमाला, पुत्र नंदन तथा वाहन चालक विश्वास की भी हादसे में जान चली गई।

दुर्गम इलाके ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

दुर्घटना स्थल बेहद दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खड़ी चट्टानों, गहरी खाई, पथरीले रास्तों और खराब मौसम के चलते शनिवार शाम तक शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। वहीं क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से प्रशासन और बचाव दल के बीच समन्वय स्थापित करने में भी परेशानी आई।

ह्यूमन चैन बनाकर निकाले गए शव

रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई की गहराई को देखते हुए लोगों ने ह्यूमन चैन बनाई और रस्सियों की सहायता से एक-एक कर शवों को ऊपर सड़क तक पहुंचाया। कई घंटे तक चले अभियान के बाद सभी आठ शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया।

दुर्ग पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हादसे की जानकारी दुर्ग पुलिस को भेजी, जिसके बाद शनिवार रात परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतकों के परिवार के सदस्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दुखद घटना से भिलाई और दुर्ग क्षेत्र में शोक का माहौल है।

You Might Also Like

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनूठी पहल : पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया ‘आम महोत्सव’
पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य पोस्टिंग पर लामबंद हुए छात्र : 40 बच्चे रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, आदेश निरस्त करने की मांग 
निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति: ममता साहू बनी महिला आयोग की नई अध्‍यक्ष, गौतम शिक्षा आयोग के बने अध्‍यक्ष
पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सुपेला थाना घेरा, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, शिकायत दर्ज
ग्रामीणों के विरोध पर पंचायत का यू-टर्न, यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: : सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विविध ख़बरें

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

News Desk
News Desk
August 12, 2025
सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं- शिक्षा मंत्री
रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद, आरोपी पर प्रकरण दर्ज
रायपुर में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स का नया डिपो शुरू, मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग से सप्लाई चेन और मजबूत
छत्तीसगढ़ी भाषा को कामकाज और पढ़ाई-लिखाई की भाषा बनाए जाने की माँग पर राजधानी में जुटे साहित्यकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
18°C
Chhattisgarh
clear sky
18° _ 18°
64%
2 km/h
Fri
26 °C
Sat
25 °C
Sun
25 °C
Mon
25 °C
Tue
19 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?