आचार्य युवराज पांडे सुनाएंगे श्रीराम कथा, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा आयोजन; बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था
उतई। धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में बोरीगारका (बोरीडीह के खेल मैदान) उतई में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक आचार्य प युवराज पांडे (अमलीपदर, जिला गरियाबंद वाले) होगे।
श्री रामकथा के आयोजन हेतु समिति का गठन करके प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही बरसात को देखते हुए श्रोताओं के लिय वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था की जा रही है।यह जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख कमलेश गजपाल ने दी।



