Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: युवा समाजिक कार्यकर्ता आदित्य और जितेंद्र ने जन्मदिन को बनाया मानवसेवा का पर्व, 80 यूनिट रक्तदान के साथ 32 नियमित रक्तवीरों का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > युवा समाजिक कार्यकर्ता आदित्य और जितेंद्र ने जन्मदिन को बनाया मानवसेवा का पर्व, 80 यूनिट रक्तदान के साथ 32 नियमित रक्तवीरों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्ग

युवा समाजिक कार्यकर्ता आदित्य और जितेंद्र ने जन्मदिन को बनाया मानवसेवा का पर्व, 80 यूनिट रक्तदान के साथ 32 नियमित रक्तवीरों का हुआ सम्मान

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: September 9, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शौर्य युवा संगठन कोड़िया एवं कर्मवीर युवा संगठन कातरो के संयुक्त तत्वावधान में आबादी पारा, कोड़िया में मेगा रक्तदान शिविर एवं शौर्य रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं लगातार रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने वाले 32 नियमित रक्तवीरों का विशेष सम्मान किया गया

शौर्य युवा संगठन के कार्यक्रम समन्वयक यादवेंद्र साहू ने बताया कि यह मेगा रक्तदान शिविर शौर्य संगठन के सचिव एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य भारद्वाज तथा ग्राम पंचायत कातरो के सरपंच जितेंद्र सोनी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। रक्तदाताओं को उनके निरंतर सेवाभाव के लिए प्रशस्ति पत्र, मेडल, हेलमेट, बैग, थर्मस बॉटल, पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भी पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।

36 विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान शौर्य युवा संगठन के शिक्षा विभाग द्वारा फ्री ई-लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन का शुभारंभ किया गया। संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों को पिछले दो दशकों से निःशुल्क पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी सुविधा को आधुनिक रूप देते हुए लाइब्रेरी को रीडिंग जोन के रूप में विकसित किया गया है।

रीडिंग जोन में एक साथ 36 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने के लिए पृथक केबिन बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार यहां अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री एवं डिजिटल कंटेंट का लाभ मिल सकेगा।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व ओबीसी विकास प्राधिकरण के कैबिनेट मंत्री दर्जा उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, मिनी माता राज्य अलंकरण प्राप्त ललेश्वरी साहू, राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त नरोत्तम साहू, छाया विधायक कामेश साहू, सेवानिवृत्त उप वन निरीक्षक धमतरी जयदीप झा, सेवक जन फाउंडेशन अध्यक्ष विकास जायसवाल, नवदृष्टि फाउंडेशन सदस्य राज अढ़तिया एवं पूर्वी अढ़तिया, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त महिला आरक्षक स्मिता तांडी, नवोदय प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल चंद्राकर, भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के रितेश जी, ब्यूरोक्रेट्स कोचिंग संचालक लक्ष्मीकांत निषाद, विषय विशेषज्ञ ज्योति साहनी, मैथ्स कोचिंग संचालक राम पटेल, शिक्षाविद चैनसिंह निषाद, कोड़िया स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता प्रीतम देवांगन, दानेश्वरी सिन्हा, रीना पिलोदिया, माय भारत दुर्ग जिला युवा अधिकारी क्षितिज गुप्ता, कार्यक्रम सहायक आरती मिश्रा एवं कार्यालय सहायक ढालसिंह साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना अनुकरणीय पहल : विजय बघेल

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने शौर्य युवा संगठन एवं कर्मवीर युवा संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में इनके द्वारा लगातार किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं। युवाओं को संगठित कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आदित्य भारद्वाज और जितेंद्र सोनी द्वारा अपने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर के रूप में मनाना एक अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल है। ऐसे प्रयास युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय करते हैं।

उन्होंने शौर्य युवा संगठन, कर्मवीर युवा संगठन तथा सभी रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का उदाहरण नहीं : ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। आदित्य भारद्वाज एवं जितेंद्र सोनी द्वारा अपने जन्मदिवस को समाजसेवा से जोड़कर रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि शौर्य युवा संगठन कोड़िया द्वारा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए शिक्षा, खेल, संस्कृति, कला, रक्तदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे जनजागरूकता एवं सेवा कार्य सराहनीय हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

आयोजन की सफलता में इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत कोड़िया सरपंच खुमान निषाद, पंच मनीषा यादव, सरिता निषाद, रोहित साहू, बलिराम निषाद, शौर्य संगठन के संरक्षक दिनेश दीपक, जगदीश दीपक, मलेश निषाद, राधेलाल साहू, गोरकापार मिडिल स्कूल प्रधानपाठक खुमान सिंह भारद्वाज, कोकड़ी प्राइमरी स्कूल प्रधानपाठक संदीप यादव, शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू एवं शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

वहीं आयोजन की सफलता में पंकज साहू, यादवेंद्र साहू, अंजू साहू, ममता साहू, लक्ष्मी निषाद, आरती निषाद, जामिन यादव, लोकेश्वर, खेमिन, गिरिजा, पलक, राजेश साहू, नेमचंद साहू, टेमन भारद्वाज, संध्या भारद्वाज, मोनिका भारद्वाज, टामेश्वरी भारद्वाज, लक्ष्मी भारद्वाज, युग साहू, छगन साहू, ईशु साहू, पलक राठौर, उमेंद्र विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास, राज स्क्रीन बोरसी एवं कोड़िया हाई स्कूल के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों सहित शौर्य युवा संगठन, कर्मवीर युवा संगठन के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत 5 दवाएं अवमानक, औषधि नियंत्रण विभाग ने जारी किए निर्देश
भारी बारिश से महानदी उफान पर, वर्षों बाद डूबा कुलेश्वर महादेव मंदिर; गरियाबंद-रायपुर मार्ग ठप
हमारी सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर काम कर रही है – विधायक ललित चंद्राकर
स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम विष्णु देव साय
बालोद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया गया नमन, विधायक ललित चंद्राकर बोले- कलाम के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व

News Desk
News Desk
August 29, 2026
गढ़चिरौली में नक्सलवाद को बड़ा झटका, खतरनाक हथि‍यारों के साथ पकड़े गए 8 नक्सली
दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए ​युवक-युवती की मौत, दोनों शव बरामद…..
जगदलपुर में सोमवार से शुरू होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का एथलेटिक्स रोमांच
गौ तस्करी को लेकर विवाद : पूर्व सरपंच से मारपीट और गाली-गलौच, सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
60%
3 km/h
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?