मरोदा टैंक के मां कल्याणी शीतला मंदिर में आत्मीय मिलन, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें रहीं उपस्थित
रिसाली। मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल होकर माताओं एवं बहनों को करु करेला भात का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक ने माताओं एवं बहनों से आत्मीय भेंट कर तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों और लोक परंपराओं को सशक्त करता है। माताओं-बहनों का व्रत और उनका आशीर्वाद ही हमारे परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से माँ शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने, श्रीमती संध्या वर्मा, पार्षदगण श्रीमती चंदेश्वरी बांधे, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती शीतल चेलक, तेजस्वी सोनवानी, प्रमोद साहू, राजा डहरिया एवं हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित रहे।



