विधायक ललित चंद्राकर ने कहा—स्वस्थ गर्भवती माता से स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण; गोदभराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज, स्वास्थ्य जांच और विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
उतई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर उतई के मंगल भवन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ावर्ग आयोग प्राधिकरण ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मुख्य रूप से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना को सरल भाषा में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है। महिला बाल विकास विभाग की नींव हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन का सम्मान तथा स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पौष्टिक थाली न्योता भोज खिलौना बैंक आदि के माध्यम से आंगनवाड़ी को सक्षम बनाना है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। हमारी सनातन परंपरा गोदभराई व अन्नप्राशन को सरकार ने पोषण अभियान से जोड़कर मातृशक्ति सम्मान बना दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मितानिन दीदी का सम्मान हुआ है वह घर घर जाकर कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और विकसित भारत की नींव तैयार कर रही है।
परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने सभी उपस्थित लोगों से सुकन्या समृद्धि में बच्चियों के लिए खाता खुलवाने की अपील की। पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में गर्भवती माता ममता यादव, तारिणी यादव, वासनी गौतम, प्रियंका, राधिका, दीपेश्वरी साहू, दीपिका गायकवाड की गोद भराई की गई एवं उन्हें सुपोषण टुकनी प्रदान की गई।
6 माह पूर्ण किए गए बच्चों भव्या ढीमर, दिव्यांशी साहू, दिव्यस और ध्रुवित ढीमर का अन्नप्राशन किया गया। सोमन विश्वकर्मा, मोनिका साहू, लाभचंद देवांगन, सुनीता चंद्राकर के सामुदायिक सहयोग से न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को खीर पूड़ी, हलवा, केला, सलाद, लड्डू का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में धैर्य यादव और नव्या साहू की माता को पुरस्कृत किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सोमन विश्वकर्मा प्रथम, द्वितीय सुषमा और तृतीय स्थान पर भामिनी रही। फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तृषा तथा भूमिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमु साहू, सरस्वती चंद्राकर, पुष्पा नेताम, प्रेम कुमारी पटेल, फुलेश्वरी देवांगन, माद्री ठाकुर, सरिता साहू, आंगनवाड़ी सहायिका गीता पाठक, चंद्रिका देशलहरे, तुलसी, सविता गौतम, दुलेश्वरी साहू, अनीता सेन, रुक्मणी ठाकुर तथा मितानिन मधु वैष्णव, हेमलता भारती, उषा भारती, लक्ष्मी बमभोले को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें HB शुगर तथा बीपी जांच किया गया। साथ ही सुकन्या समृद्धि के खाता ओपन करने हेतु शिविर लगाया गया। विधायक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु शपथ दिलवाया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, प्रवीण यदु, फत्तेलाल वर्मा, चंदू देवांगन, सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश चंद्राकर, खुबीराम साहू, संगीत रजक, सुनीता चंद्राकर, विमला कामड़े, मंजू वर्मा, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, ममता चंद्राकर, हरीश यादव, भूषण मानिकपुरी, शुभम वर्मा, अश्वनी वर्मा, योगेंद्र दिल्लीवार, विजेंद्र साहू, धर्मेंद्र बंजारे, भूषण मानिकपुरी, सुमन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



