ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नबरंगपुर जिले में हजारों महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं का यह प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अक्टूबर को महिलाओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर अवैध शराब की दुकानों को बंद करने और जिले को शराब मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन महिलाओं की मांगों पर क्या कार्रवाई करता है।
नव प्रभात न्यूज़ नेटवर्क — देश की नज़र।



