जांजगीर -चांपा में पूरी हुई विवाह की कानूनी प्रक्रिया, पढ़ाई और नौकरी के दौरान शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली
जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव की बेटी और नीदरलैंड के युवक की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जांजगीर-चांपा जिले के भुईगांव की रहने वाली क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड निवासी क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम के साथ विवाह किया है। दोनों के विवाह की कानूनी प्रक्रिया जिला मुख्यालय में पूरी हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस्टीना की मुलाकात नीदरलैंड में नौकरी के दौरान क्रिस्टीयान से हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
बताया गया है कि जिला मुख्यालय में विवाह संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को विवाह प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया। अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से जुड़े इस जोड़े की कहानी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
नव प्रभात न्यूज़ नेटवर्क | देश की नज़र



