Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: 4-5 वर्षों से लापता दिव्यांग युवती ममता की हुई घर वापसी
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > 4-5 वर्षों से लापता दिव्यांग युवती ममता की हुई घर वापसी
छत्तीसगढ़रायपुर

4-5 वर्षों से लापता दिव्यांग युवती ममता की हुई घर वापसी

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

मानवाधिकार दिवस पर नारी निकेतन ने लिखी संवेदनशील कहानी
पिता-पुत्री का भावुक मिलन, बिहार शरीफ लौट सकी ममता उर्फ अंशु
रायपुर, 11 दिसंबर 2025। स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मौलिक अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के प्रति सदैव सजग रहेंगे, उन्हें महत्व देंगे। नारी निकेतन अम्बिकापुर ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए पिछले 4-5 वर्षों से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं शारीरिक रूप से विकलांग युवती ममता उर्फ अंशु पासवान को उसके परिवार से मिलाया। यह मिलन विशेष रूप से भावुक रहा क्योंकि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ममता को अपने जीवन का सबसे बड़ा अधिकार घर और परिवार का स्नेह वापस मिला। वर्षों बाद अपनी बेटी को देखकर पिता भावुक हो उठे और संस्था द्वारा की गई देखभाल, सुरक्षा, पोषण, उपचार और सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
अक्टूबर 2025 में बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन के पास भटकती हुई अवस्था में मिली ममता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और शारीरिक विकलांगता के कारण वह चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। 15 अक्टूबर 2025 से वह नारी निकेतन में रह रही थी, जहाँ वह अपना नाम, घर और पहचान तक बताने में असमर्थ थी। नारी निकेतन ने उसे न केवल सुरक्षित आश्रय दिया, बल्कि जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर के मनोरोग विभाग से निरंतर उपचार और संस्था के परामर्शदाताओं द्वारा नियमित काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की। धीरे-धीरे मानसिक स्थिति सुधरने पर ममता को अपने पिता का मोबाइल नंबर याद आया, जिससे उसकी पहचान का महत्वपूर्ण सुराग मिला।
संस्था द्वारा संपर्क किए जाने पर पता चला कि ममता नालंदा (बिहार) की निवासी है। इसके बाद सखी वन स्टॉप सेंटर नालंदा ने फोटो के माध्यम से पहचान की पुष्टि की और उसके परिवार का पता निर्धारित किया। दोनों संस्थाओं के लगातार समन्वय एवं प्रयासों से युवती का पुनर्वास संभव हो सका। मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर 2025 को नारी निकेतन में औपचारिक रूप से ममता को उसके पिता श्री कैलाश पासवान और परिजनों को सौंप दिया गया। वर्षों बाद अपनी बेटी को देखकर पिता भावुक हो उठे और संस्था द्वारा की गई देखभाल, सुरक्षा, पोषण, उपचार और सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। बिहार शरीफ के छोटे कृषक श्री पासवान ने कहा कि उनकी बेटी का सुरक्षित मिलना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
नारी निकेतन के संवेदनशील प्रयासों, नियमित उपचार, परामर्श, पोषण और संरक्षण ने ही ममता को अपनी पहचान याद करने में सक्षम बनाया और अंततः उसकी घर वापसी सुनिश्चित की। यह सफलता न केवल एक परिवार के पुनर्मिलन की खुशी है, बल्कि मानवता और मानवाधिकारों की सच्ची जीत का प्रतीक भी है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ी साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर के छत्तीसगढ़ी उपन्यास “बहू हाथ के पानी के हिन्दी अनुवाद का विमोचन आज
RTE में अनियमितता: दस्तावेज जमा होने के बाद भी डुंडेरा के नोडल अधिकारी ने पात्र बच्चों का नही किया अप्रूवल
ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा “पेपर फ्लावर” बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
डबल मर्डर से थर्राया सेमरिया गांव : दूसरी पत्नी और बेटी के चरित्र पर थी शंका, पति ने टंगिया मारकर ले ली दोनो की जान
बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कोड़िया में 26 अक्टूबर को

News Desk
News Desk
October 23, 2025
जिला अस्पताल में 900 ग्राम के समयपूर्व नवजात को मिली नई जिंदगी, नवजात शिशु देखभाल इकाई टीम की बड़ी सफलता
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
महिमा अस्पताल उतई की स्वास्थ्य सुविधाओं में जुड़ी एक और कड़ी: अब शहर के जाने माने स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता साहू की ओपीडी सेवा शुरू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
clear sky
24° _ 24°
70%
2 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?