Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: दंतेवाड़ा में बाढ़ का कहर: 100 मीटर लंबा पुल बहा, बिजली-पानी ठप, सैकड़ों लोग बेघर | देखें वीडियो
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > दंतेवाड़ा में बाढ़ का कहर: 100 मीटर लंबा पुल बहा, बिजली-पानी ठप, सैकड़ों लोग बेघर | देखें वीडियो
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

दंतेवाड़ा में बाढ़ का कहर: 100 मीटर लंबा पुल बहा, बिजली-पानी ठप, सैकड़ों लोग बेघर | देखें वीडियो

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: August 28, 2025
Share
दंतेवाड़ा में बाढ़ का कहर: 100 मीटर लंबा पुल बहा, बिजली-पानी ठप, सैकड़ों लोग बेघर | देखें वीडियो
SHARE

दंतेवाड़ा | बस्तर संभाग का दंतेवाड़ा जिला, जो अब तक नक्सली घटनाओं और खनिज संपदा के लिए सुर्खियों में रहता था, इस बार भीषण बाढ़ की तबाही का केंद्र बना हुआ है। पिछले दिनों हुई अभूतपूर्व बारिश ने जिले में पहली बार ऐसा जल प्रलय दिखाया है, जिसने प्रशासन और आम नागरिकों को स्तब्ध कर दिया है। सबसे बड़ा नुकसान चितालंका में दंतेवाड़ा नदी पर बने करीब 100 मीटर लंबे पुल के बह जाने से हुआ है। इस पुल का निर्माण दो दशक पहले लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। पुल का ढहना न केवल जिले की जीवन रेखा एनएच-63 को बाधित कर गया, बल्कि बस्तर के भीतरी इलाकों से संपर्क भी पूरी तरह टूट गया।

Contents
शहर बना जलमग्न, सरकारी दफ्तर से लेकर कॉलोनियां डूबींकरोड़ों की लागत का पुल बहा, सड़क संपर्क पूरी तरह ठपबिजली-पानी ठप, सैकड़ों परिवार बेघर होने को मजबूरएसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत, रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशनमंत्री केदार कश्यप ने किया दौरा, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

शहर बना जलमग्न, सरकारी दफ्तर से लेकर कॉलोनियां डूबीं

तेज़ बहाव का असर इतना व्यापक रहा कि पानी चूड़ी टिकरा वार्ड, जीएडी कॉलोनी और सुरभि कॉलोनी के घरों तक जा पहुंचा। पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, नगर पालिका भवन, फ़िल्टर प्लांट और सर्किट हाउस जलमग्न हो गए। जिला न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास तक पानी ने घेर लिया। तेज़ धार के सामने बाउंड्रीवाल और रिटेनिंग वॉल ताश के पत्तों की तरह ढह गए। सड़कों पर तीन से चार फीट पानी भर गया, जिससे शहर घंटों तक ठप रहा।

करोड़ों की लागत का पुल बहा, सड़क संपर्क पूरी तरह ठप

चितालंका पुल के साथ ही डंकनी नदी का पुराना पुल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। गीदम-बारसूर मार्ग पर गणेश बहार नाले का पुल टूट गया। बारसूर से सातधार के बीच करीब दो किलोमीटर सड़क बह गई। नतीजतन, पूरे क्षेत्र का सड़क संपर्क बाधित है।

फ़िल्टर प्लांट का पंप हाउस डूब गया और मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। परिणामस्वरूप पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति बंद है। वहीं 11 केवी लाइन और ट्रांसफार्मर खराब होने से आंवराभाटा समेत कई क्षेत्रों में लगभग 18 घंटे तक बिजली गुल रही।

बिजली-पानी ठप, सैकड़ों परिवार बेघर होने को मजबूर

बाढ़ की तीव्रता से न केवल सरकारी ढांचा प्रभावित हुआ, बल्कि आम लोगों का जीवन भी संकट में आ गया। बिंजाम, सियानार और समलूर गांवों के लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। बालुद और बालपेट गांव की कई बस्तियां पूरी तरह जलमग्न रहीं।

दर्जनों मकान ध्वस्त हो गए, परिवार बेघर हो गए और लोगों को राहत शिविरों का सहारा लेना पड़ा। बाढ़ में बहकर कई टैंकर और एक पुरानी सिटी बस नदी में समा गई।

एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत, रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय लोगों और युवाओं ने प्रशासन के साथ मिलकर बालुद पटेल पारा और कोसा पारा के 50 से ज्यादा ग्रामीणों को रस्सियों की मदद से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। अब तक जिले में 27 राहत शिविर स्थापित किए जा चुके हैं, जहां भोजन, कपड़े और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी रही, लेकिन तेज़ बहाव और एक साथ कई जगह पानी भर जाने से अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

मंत्री केदार कश्यप ने किया दौरा, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने जीएडी कॉलोनी और सुरभि कॉलोनी का निरीक्षण किया और लोगों को पुनर्वास का भरोसा दिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंत्री को जानकारी दी कि नुकसान का आंकलन करने के लिए तहसीलदारों और पटवारियों की टीम सर्वे कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था दी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/08/Dhantewada-video.mp4

You Might Also Like

CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: इस साल नहीं बदलेगा परीक्षा पैटर्न, जारी किए नए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम
छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति द्वारा कुर्मी भवन में हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह कल, सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं होंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रिसाली में 08 फरवरी को, तैयारी के संबंध में हुई बैठक
बस्तर घूमने निकली राइडर की हादसे में मौत : जगतरा घाटी में ट्रेलर की चपेट में आई रिद्धि ठक्कर, वाहन की तलाश में पुलिस
कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे “अटल जी अमर रहें” के जयघोष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

News Desk
News Desk
February 23, 2026
जिला स्तरीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन 22 मई को, 2300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: रेस्टोरेंट में चाय पी रहे राजेंद्र सिंह यादव का चाकू से गला रेता
डुंडेरा में बढ़ती चोरी, अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
दो विभागों पर नई पदस्थापना: राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
77%
2 km/h
Tue
28 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
26 °C
Sat
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?