Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: नगर पंचायत उतई परिसर में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए विधायक ललित चन्द्राकर, बोले अधिकारी कर्मचारी आम लोगो से शालीनता से पेश आए
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > उतई > नगर पंचायत उतई परिसर में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए विधायक ललित चन्द्राकर, बोले अधिकारी कर्मचारी आम लोगो से शालीनता से पेश आए
उतईसमाचार

नगर पंचायत उतई परिसर में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए विधायक ललित चन्द्राकर, बोले अधिकारी कर्मचारी आम लोगो से शालीनता से पेश आए

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: June 3, 2026
Share
SHARE

उतई। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत उतई नगर पंचायत परिसर में आयोजित समाधान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री चन्द्राकर ने शिविर में लगाए गए सभी विभागों के स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया।

महिला एवं बाल सशक्तिकरण पर विशेष जोर

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। साथ ही गोद भराई रस्म के तहत गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत संपन्न कराया गया। विधायक श्री चन्द्राकर ने स्वयं माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट कर उनके स्वस्थ मातृत्व की कामना की तथा शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म पूरी की।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, _”सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  की सरकार आपके द्वार आई है। हमारी सरकार का मूल मंत्र है – शासन अब दफ्तरों में नहीं, बल्कि आपके दरवाजे पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर धरातल पर उतार रहे हैं।

आज यहां किशोरी बेटियों को सेनेटरी नैपकिन देना, गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी देना और बच्चों का अन्नप्राशन कराना, यह बताता है कि हमारी सरकार जन्म से लेकर जीवन के हर पड़ाव पर आपके साथ खड़ी है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में मिल रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा, प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख पक्के मकान, रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना – यह सभी मोदी की गारंटी हैं जिन्हें विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है। सुशासन तिहार इसी गारंटी को आपके घर तक पहुंचाने का महाअभियान है।”

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – “जनता ही मालिक है”
श्री चन्द्राकर ने मंच से सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा, _शासन की योजनाएं आम जनता के लिए हैं और जनता ही इस लोकतंत्र की असली मालिक है। इसलिए हर अधिकारी का यह कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों से अच्छा व्यवहार करे, उनकी समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुने और प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करे।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर दिया समाधान का निर्देश

विधायक श्री चन्द्राकर ने राजस्व, खाद्य, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, समाज कल्याण सहित सभी विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही दर्जनों हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जाति-निवास प्रमाण पत्र के कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, प्रभारी सीएमओ मनोज वर्मा, सभापति सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, तथा पार्षदगण सतीश चंद्राकर, श्रीमती विजय लक्ष्मी साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, खुबिराम साहू, श्रीमती संगीत रजक, श्रीमती अनीता गढ़े, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, श्रीमती रमशीला नेताम, शिवठाकुर, श्रीमती लता सोनवानी, भीमसेन सिन्हा, रुपेश पारख, गिरीश शर्मा, श्रीमती ममता चंद्राकर, वैभव देवांगन एवं विभागों के प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन, मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
खंडहर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की जान खतरे में
श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह डुंडेरा : भगवान से एक नाता जरूर जोड़ ले- पं संतोष अवस्थी
धनोरा में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी : पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना

News Desk
News Desk
April 10, 2026
कोड़िया में 26 अक्टूबर को दुर्ग ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़ में बीयर मिलेगी 300 रुपए गिलास : ताजी क्राफ्ट बीयर के लिए माइक्रो ब्रुअरी को मंजूरी
श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से समस्त कष्ट दूर होते हैं : संत निरंजन महाराज
सियान वो छांव हैं, जिसमें परिवार सुरक्षित रहता है- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
clear sky
22° _ 22°
70%
1 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
32 °C
Thu
30 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?