Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: आत्मनिर्भर भारत अभियान: पाटन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- आत्मनिर्भर भारत अभियान से विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > आत्मनिर्भर भारत अभियान: पाटन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- आत्मनिर्भर भारत अभियान से विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा
छत्तीसगढ़दुर्गसमाचार

आत्मनिर्भर भारत अभियान: पाटन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- आत्मनिर्भर भारत अभियान से विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: October 17, 2025
Share
SHARE

“पाटन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी रूप से चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत पाटन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, पाटन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर उपस्थित रहे, सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जिपं सभापति कल्पना साहू,नीलम चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी,कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सिन्हा,ज्योति प्रकाश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, कल्पना साहू, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, राजेश चंद्राकर उपस्थित रहे। आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने, स्वदेशी अपनाने,वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “एक आत्मनिर्भर भारत ही विश्व पटल पर अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सकता है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, वही असली आज़ादी का अमृतकाल है।”।चंद्राकर ने बताया कि भारत कभी विश्व की जीडीपी में 36 प्रतिशत योगदान देने वाला देश था, जहां शिक्षा, व्यापार और संस्कृति की गूंज पूरी दुनिया में थी। उन्होंने कहा कि “1977 में जब कोका-कोला को देश से बाहर किया गया, तब नींबू शिकंजी, छाछ, लस्सी और कैंपा कोला जैसे देसी उत्पादों को बढ़ावा देने का भाव था — वही भाव आज फिर प्रधानमंत्री मोदी ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से पुनर्जीवित कर रहे हैं।” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत की रक्षा क्षमताएँ अब पूरी तरह स्वदेशी हो रही हैं और जेट इंजन जैसी तकनीकें भी देश में विकसित की जा रही हैं।

◆ सांसद विजय बघेल बोले — “लोकल फॉर वोकल” से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव

सांसद विजय बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ नारा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक आज़ादी का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़ना सीखा है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश जब भारत पर दबाव डालते हैं, तब भी हमारा नेतृत्व देशहित में दृढ़ रहता है।” उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में अब तक 4.98 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में “सरदार@150 यूनिटी मार्च” के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

◆ “स्वदेशी उत्पादों से ही कृषि और उद्योग को नई गति मिलेगी- जितेंद्र वर्मा

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ उद्योग जगत नहीं, बल्कि किसानों और श्रमिकों के सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश अब उर्वरक, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। हमें स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता को और मज़बूत करना होगा।

◆ त्योहारों में भी अपनाएं वोकल फॉर लोकल- सुरेंद्र कौशिक

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि हर नागरिक दीपावली और अन्य पर्वों पर स्वदेशी वस्तुएँ खरीदे। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाना मजबूरी नहीं, बल्कि गर्व का विषय है। दुकानों के बाहर ‘स्वदेशी’ का बोर्ड लगाकर हम आत्मनिर्भरता का संदेश दे सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने किया। सम्मेलन में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बघेल, कृष्ण भाले, उत्तर वर्मा, राकेश पांडे, सुरेंद्र वर्मा, राजा पाठक, खेमलाल साहू , डॉ सुरेश साहू, धर्मेंद्र कौशिक, कैलाश यादव, प्रणव शर्मा, हरिशंकर साहू, दीपक चतुर्वेदी, डॉ घनश्याम कौशिक, कृष्ण कुमार साहू, अखिलेश मिश्रा, अश्वनी देशलहरा, सुनीता कुर्रे, इंदिरा कोसरिया, रेणुका बिजोरा, किरण बंछोर, पाषर्दगण चंद्रप्रकाश देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, केवल देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, देवेंद्र ठाकुर, फिंगेश्वर साहू, टीकाराम देवांगन, हरप्रसाद आदिल, सुरेश निषाद, राम सुमेर छेदईया, रवि सिन्हा, आलोक पाल, राजू सोनकर, बाबा वर्मा, शरद वर्मा, प्रेमलाल साहू, पारखत साहू, दानी राम वर्मा, विनोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल, 100 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
उतई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा दुर्ग ग्रामीण, विधायक ललित चंद्राकर ने हाथ में तिरंगा लेकर किया यात्रा का नेतृत्व
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर करगाडीह में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया गया नमन, विधायक ललित चंद्राकर बोले- कलाम के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

News Desk
News Desk
July 27, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनूठी पहल : पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया ‘आम महोत्सव’
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक ललित चंद्राकर ने उतई बाजार चौक में कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न
महतारी वंदन योजना से श्रीमती सुलेश्वरी यादव को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में भव्य राज्यस्तरीय समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
clear sky
24° _ 24°
70%
2 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?