Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: जिले में एसआईआर कार्य प्रगति पर, बीएलओ एप की लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी (विसंगतियों) पर दिया गया प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > जिले में एसआईआर कार्य प्रगति पर, बीएलओ एप की लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी (विसंगतियों) पर दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिले में एसआईआर कार्य प्रगति पर, बीएलओ एप की लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी (विसंगतियों) पर दिया गया प्रशिक्षण

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

–कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, कोई भी अपात्र सूची में न रहे- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह
दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दुर्ग ग्रामीण/शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ एप में पाई गई लॉजिकल एरर/लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी (विसंगतियों) के सुधार हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण साईंस कॉलेज दुर्ग, बीआईटी दुर्ग, श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई, विवेकानंद सभागार एवं छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग कॉलेज पुलगांव में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है और अब तक आधा कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुए शेष कार्य को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक फार्म-6 जमा कराने, ऑनलाइन प्राप्त गणना पत्रकों का बीएलओ द्वारा सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिफ्ट हुए, मृत अथवा अनुपस्थित मतदाताओं के मामलों में पंचनामा बनाकर संबंधित दस्तावेज अपलोड किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति न बने। उन्होंने ईआरओ एवं एईआरओ को यह सुनिश्चित करने को कहा कि दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाए। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी की पुनः जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिता के नाम का 2025 की मतदाता सूची से मिलान न होना, लिंग की गलत प्रविष्टि, दादा-दादी एवं मतदाता की उम्र में 40 वर्ष से कम का अंतर, तथा पालक एवं संतान के बीच 15 वर्ष से कम उम्र के अंतर जैसी विसंगतियों को सुधार कर पुनः सत्यापित किया जाए। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे गणना पत्रक सामने रखकर पूर्ण मिलान करते हुए सत्यापन कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी को सुधारने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रमुख चरणों में बीएलओ, ईआरओ एवं डीईओ का प्रशिक्षण, राजनीतिक दलों की भागीदारी, गणना चरण, मतदाता सूची का प्रकाशन, ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी कर उन पर निर्णय लेना, दावे एवं आपत्तियों का निपटारा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शामिल है। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा एकत्र कर डिजिटाइज किए गए गणना पत्रकों के आधार पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को बीएलओ एप में चिन्हित किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में पुनः सत्यापन कर आवश्यक सुधार करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण में एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी और श्रीमती सिल्ली थॉमस, एसडीएम श्री हितेश पिस्दा और श्री उत्तम ध्रुव सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

You Might Also Like

विधायक ललित चंद्राकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न
हड़तालियों को बर्खास्त: एनएचएम के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सरकार ने की सेवा समाप्त
ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह 07 तारीख को आयोजित होगा “आवास दिवस”
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जामगांव एम से महुदा केनाल रोड बना तालाब, अनगिनत गड्ढो से परेशान लोगो ने रोड को शीघ्र बनाने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

लेडी डॉन जिला बदर : राजधानी में आतंक का पर्याय रही मुस्कान रात्रे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन

News Desk
News Desk
June 11, 2026
मितानीन बहनें छत्तीसगढ़ की गौरव – पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे
June 8, 2026
धमतरी जिले में पहली बार होगा मिलेट्स महोत्सव, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अभिनव पहल से श्रीअन्न को मिलेगा नया मंच
मनुष्य के साहस से बड़ा कोई लक्ष्य नहीं है, हारा वही है जो प्रयास नहीं किया : विधायक ललित चंद्राकर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
clear sky
24° _ 24°
70%
2 km/h
Sat
23 °C
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?