Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: ट्रिपल मर्डर के आरोपी को फांसी : पत्नी, दुधमुंही बच्ची और निर्दोष युवक के हत्यारे को मिली मौत की सजा
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > ट्रिपल मर्डर के आरोपी को फांसी : पत्नी, दुधमुंही बच्ची और निर्दोष युवक के हत्यारे को मिली मौत की सजा
छत्तीसगढ़भिलाई नगर

ट्रिपल मर्डर के आरोपी को फांसी : पत्नी, दुधमुंही बच्ची और निर्दोष युवक के हत्यारे को मिली मौत की सजा

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: April 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के बी ब्लॉक के पारिजात अपार्टमेंट्स में साल 2020 में हुई सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के आरोपी रवि शर्मा को अदालत ने बुधवार को फांसी की सजा सुनाई है। शहरवासी इस फैसले को दरिंदगी के खिलाफ कड़ा संदेश मान रहे हैं। फैसला आते वक्त कोर्ट में मौजूद मृतकों के परिजनों की आंखें छलक पड़ीं।

थ्रिलर फिल्म की तरह वारदात से सन्न रह गया था शहर 

उल्लेखनीय है कि, इस वारदात की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की तरह है। 21 जनवरी 2020 की सुबह करीब 5.35 बजे भिलाई के सेक्टर क्षेत्र स्थित तालपुरी में रहने वाली कला सूर्यवंशी के मोबाइल पर एक कॉल आई। दूसरी तरफ से आवाज आई – तुम्हारे बेटी‑दामाद अपने मकान में जल रहे हैं, बचा सको तो बचा लो.. यह कहकर फोन काट दिया गया।

अचानक इस कॉल से घबराई कला सूर्यवंशी ने तुरंत अपने बेटे और परिचितों को तालपुरी पारिजात कॉलोनी स्थित फ्लैट नंबर 20‑N में रहने वाली बेटी मंजू शर्मा के पास भेजा। जब रिश्तेदार वहां पहुंचे तो फ्लैट के बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर से धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर घना धुआं भरा था, चारों तरफ जलने की तीखी बदबू फैली हुई थी।

बिस्तर पर मिली मंजू की अधजली लाश, कमरे में थे दो और शव 

बेडरूम में बिस्तर पर मंजू शर्मा की अधजली लाश पड़ी मिली। उसके मुंह, हाथ और पैरों को कार्टून पैक करने वाले चौड़े टेप से कसकर बांधा गया था। बगल में ही उसकी डेढ़ महीने की मासूम बच्ची की जली हुई लाश पड़ी थी। दोनों की स्थिति देखकर साफ था कि, पहले उन्हें बंधक बनाकर बिस्तर से बांधा गया और उसके बाद उन्हें मौत के हवाले किया गया।

कमरे के एक कोने में फर्श पर एक तीसरी अधजली लाश भी मिली, जो एक युवक की थी। चेहरा बुरी तरह से झुलसा होने के कारण उसकी शिनाख्त मौके पर नहीं हो सकी। शुरुआती तौर पर यह मामला गैस रिसाव या सिलिंडर ब्लास्ट से हुई दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी, मगर मौके की स्थिति और शवों की हालत ने पुलिस को शुरू से ही किसी बड़ी साजिश का संदेह दे दिया। 

फोन काल ने खोद दी पोल

सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फ्लैट के अंदर घरेलू गैस की तेज बदबू थी, सिलिंडर की स्थिति और बर्न पैटर्न से यह स्पष्ट हुआ कि, गैस छोड़कर धमाका कराने और आग से पूरे सबूत मिटाने की तैयारी की गई थी। जांच में सामने आया कि पहले तीनों की गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद उनके शरीरों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई, ताकि मामला महज हादसा लगे और असली कहानी हमेशा के लिए राख में बदल जाए।

मामला उलझा हुआ जरूर था, लेकिन पुलिस ने सबसे पहले उसी मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, जिससे कला सूर्यवंशी को “तुम्हारे बेटी‑दामाद जल रहे..” वाला कॉल किया गया था। कॉल डिटेल्स से पता चला कि यह मोबाइल मंजू के पति/लिव‑इन पार्टनर रवि शर्मा के पास था, जो घटना के बाद से गायब था।

तुरंत शहर छोड़कर भागा आरोपी

तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और यात्रा संबंधी रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि वारदात के तुरंत बाद रवि शहर छोड़कर भाग चुका है। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने रेलवे और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया और कुछ ही समय में उसे राउरकेला की ओर जा रही ट्रेन से पकड़ लिया गया। पूछताछ में जो कहानी निकली, उसने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।

रवि शर्मा पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी व बच्चे दूसरे शहर में रहते थे। मंजू से उसने अपना पुराना वैवाहिक जीवन पूरी तरह छिपाकर रिश्ता बनाया और बाद में लिव‑इन जैसी स्थिति में उसके साथ रहने लगा।

बनाया खौफनाक प्लान

समय के साथ जब मंजू गर्भवती हुई और बच्ची का जन्म हुआ, जिम्मेदारियां बढ़ीं। उधर रवि अपने पुराने घर‑परिवार के पास लौटना चाहता था, लेकिन उसे डर था कि दूसरी शादी/रिश्ते की सच्चाई सामने आने पर वह कानूनी गिरफ्त और सामाजिक बदनामी से नहीं बच सकेगा। इसी से उसने एक खौफनाक प्लान बनाया – खुद को ही मरा हुआ दिखा देना। इसी योजना के तहत वह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और असहाय युवक को अपने जाल में फंसाकर फ्लैट तक लाया।

आरोप है कि, पहले उसी युवक की गला दबाकर हत्या की गई, ताकि बाद में उसकी जली हुई लाश को अपनी लाश बताकर पहचान करवाई जा सके। इसके बाद मंजू और डेढ़ माह की बच्ची को भी बेरहमी से मार डाला गया। तीनों शवों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई और गैस सिलिंडर खोलकर पूरा फ्लैट उड़ाने की साजिश रची गई।

पुलिस को गुमराह करने दीवार पर धमकीभरा मैसेज लिखा

घटनास्थल की दीवार पर बड़ा सा धमकी भरा संदेश भी लिखा मिला, जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति का नाम घसीटते हुए दो और बहनों को मारने जैसी बात लिखी हुई थी। इसका मकसद पुलिस की जांच को झूठी दिशा में मोड़ना और पूरे मामले को किसी कथित प्रेम‑प्रसंग की दुश्मनी जैसा दिखाना था।

लेकिन कॉल डिटेल्स, लोकेशन, ट्रेन टिकट, रवि के विरोधाभासी बयान और वैज्ञानिक सबूतों ने दीवार पर लिखी इस कहानी की परतें जल्द ही खोल दीं। जांच एजेंसियों ने तीसरे मृतक युवक की पहचान, उसकी मानसिक स्थिति और रवि के उससे संपर्क को जोड़कर साफ कर दिया कि वह महज “डमी” बनाकर हत्या की साजिश का हिस्सा बनाया गया था।

कोर्ट ने रेयर आफ रेयरेस्ट केस माना

अदालत ने भी माना कि, आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से दोहरी जिंदगी जीते हुए न सिर्फ पत्नी और बच्ची का विश्वास तोड़ा, बल्कि एक निर्दोष, कमजोर और असहाय युवक को भी अपनी साजिश का शिकार बना लिया। सबूतों और परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने इसे ‘रेयर ऑफ रेयरेस्ट’ श्रेणी का अपराध मानते हुए रवि शर्मा को मौत की सजा (मृत्युदंड) सुनाई। साथ ही अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसी हैवानियत पर कठोरतम दंड ही समाज में न्याय और प्रतिरोध का संदेश दे सकता है।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रिसाली में 08 फरवरी को, तैयारी के संबंध में हुई बैठक
शिक्षक मांगने सड़क पर उतरे विद्यार्थी : 5 विषयों के नहीं हैं टीचर, गेट पर जड़ दिया ताला, करने लगे नारेबाजी
प्रिज़्म ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स महकाखुर्द उतई में “आयुर्वेद – जीवन का संपूर्ण विज्ञान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर कल्याणी शीतला मंदिर में किया हवन-यज्ञ, विधायक ललित चंद्राकर बोले– मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ा दायित्व, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले भर में उत्साह
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ा दायित्व, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले भर में उत्साह

News Desk
News Desk
August 13, 2025
ग्रामीण साहू समाज रिसामा में निर्विरोध निर्वाचन
जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
सांसद संतोष पांडेय का कांग्रेस पर हमला, बोले- शाह पर की गई बघेल की टिप्पणी शर्मनाक और संस्कारहीन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
25°C
Chhattisgarh
few clouds
25° _ 25°
60%
2 km/h
Sat
25 °C
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?