पौष्टिक थाली प्रदर्शन, न्योता भोज, स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जोर
दुर्ग। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडे एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह कार्यशाला का आयोजन प्रेरणा सभाकक्ष दुर्ग में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडे ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में बताया कि विकसित भारत 2047 का संकल्प लेना तथा जन सहभागिता सुनिश्चित करना सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना नोनी सुरक्षा योजना जैसे महिला बाल विकास की विभिन्न योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह में हर आंगनवाड़ी केंद्र में प्रतिदिन होने वाली पोषण अभियान की गतिविधि तथा सेवा संकल्प योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पौष्टिक थाली का प्रदर्शन जनसहभागिता से न्योता भोज का आयोजन महिलाओं का स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पारंपरिक व्यंजनों को अधिक पौष्टिक बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जाएगा।
परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने कहा कि इस माह सभी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए विविध गतिविधियों खेल संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है।
कार्यक्रम में अधिकारी गण के साथ साथ पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा, इंदु मिश्रा, गीताजंली भैंसारे, तृप्ति शर्मा, सोनल सोनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।



