धौराभाठा निवासी कोमेश ठाकुर का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर करहीखार पांच पोंगा के पास मिला; आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका
पाटन। पाटन क्षेत्र के धौराभाठा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धौराभाठा निवासी कोमेश ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोमेश ठाकुर का शव शनिवार को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर करहीखार पांच पोंगा के पास एक अर्जुन के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



