Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: 80 की उम्र, 55 साल का संघर्ष : न गद्दी बदली, न किस्मत, लेकिन नहीं थमा गोपाल पटवा का जज्बा
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > 80 की उम्र, 55 साल का संघर्ष : न गद्दी बदली, न किस्मत, लेकिन नहीं थमा गोपाल पटवा का जज्बा
छत्तीसगढ़धमतरी

80 की उम्र, 55 साल का संघर्ष : न गद्दी बदली, न किस्मत, लेकिन नहीं थमा गोपाल पटवा का जज्बा

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: June 9, 2026
Share
SHARE

धमतरी। समय का चक्र तेजी से घूमा, बाजार मॉल और ऑनलाइन दुकानों में बदल गए, लेकिन धमतरी के आमापारा निवासी 80 वर्षीय गोपाल पटवा की जिंदगी आज भी उसी मोड़ पर खड़ी है जहाँ दशकों पहले थी। उम्र के इस पड़ाव में जहाँ लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं गोपाल जी अपने पुश्तैनी व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए आज भी हर दिन कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।

कड़कड़ाती ठंड और भीषण गर्मी में भी जारी है ‘साधना’

सफेद बाल और चेहरे की झुर्रियां उनकी उम्र की गवाही देती हैं, लेकिन उनका हौसला किसी युवा से कम नहीं है। मौसम चाहे कड़ाके की ठंड का हो, झमाझम बारिश का या फिर झुलसा देने वाली गर्मी का, गोपाल पटवा हफ्ते में छह दिन धमतरी, कुरुद, भखारा, चारामा और केरेगांव के साप्ताहिक बाजारों में पहुँचते हैं। फुटपाथ पर अपना छोटा सा ‘पसरा’ (दुकान) लगाकर मनिहारी का सामान बेचना ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है।

55 वर्षों से देख रहे हैं बदलता बाजार

भखारा के साप्ताहिक बाजार में पिछले 55 सालों से लगातार आ रहे गोपाल जी बताते हैं कि उन्होंने समय के साथ बाजारों का पूरा स्वरूप बदलते देखा है। पहले बाजारों में रौनक होती थी और छोटे दुकानदारों की अच्छी बिक्री हो जाती थी। आज के इस आधुनिक और प्रतिस्पर्धी दौर में जहाँ लोग बड़े शोरूम और ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह दे रहे हैं, वहाँ उनके जैसे छोटे फुटपाथ व्यापारियों के लिए घर का चूल्हा जलाना भी एक चुनौती बन गया है। इस काम से इतनी आमदनी नहीं होती कि वे कोई पक्की दुकान ले सकें, लेकिन वे हार मानने को तैयार नहीं हैं।

इंसान साधन से नहीं, साधना से बनता है महान

बातचीत के दौरान गोपाल पटवा जी ने जीवन के गहरे अनुभवों को साझा करते हुए एक बेहद खूबसूरत बात कही, जिंदगी के हर पल को जीना सीखो, क्योंकि मुसीबतें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती। इंसान साधन से नहीं, साधना से महान बनता है। भवन से नहीं, भावना से महान बनता है और उच्चारण से नहीं, बल्कि अच्छे आचरण से महान बनता है।

उम्मीद और आत्मसम्मान का प्रतीक

80 साल की उम्र में भी गोपाल भावुक होकर कहते हैं कि इतने वर्षों में न उनकी गद्दी बदली और न ही किस्मत, आज भी वही फुटपाथ है और वही संघर्ष। लेकिन उन्हें ईश्वर पर पूरा भरोसा है कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। गोपाल पटवा की यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन हजारों छोटे और पारंपरिक व्यापारियों की आवाज है जो आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान के दम पर परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। उनका यह अथक परिश्रम और सकारात्मक नजरिया आज की युवा पीढ़ी के लिए एक अनमोल प्रेरणा है।

You Might Also Like

भिलाई में सनसनी: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पत्नी जमीन पर और पति फंदे पर लटका मिला
जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदान शिविर में अचानकपुर पहुंचकर रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन 
महतारी वंदन सम्मेलन सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नगपुरा में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब : पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा कल से हो रहा शुरू
विधायक ललित चंद्राकर को कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन की बधाई देकर समस्याओं से कराया अवगत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

News Desk
News Desk
February 10, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा सेक्टर रिसाली में नवनिर्मित डोम शेड का किया लोकार्पण
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने संभाला कुलपति का पदभार
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 12 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
28°C
Chhattisgarh
broken clouds
28° _ 28°
56%
1 km/h
Mon
27 °C
Tue
29 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?