Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: दिनदहाड़े बड़ी ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारा, फिर पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > दिनदहाड़े बड़ी ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारा, फिर पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़रायपुर

दिनदहाड़े बड़ी ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारा, फिर पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: April 27, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपये लेकर उसका ही ड्राइवर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे धर दबोचा है और पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को 50 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। अकाउंटेंट कार (CG 04 QG 663) में ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ रकम लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने चालाकी से अकाउंटेंट को गुटखा लाने के बहाने गाड़ी से नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट नीचे उतरा, ड्राइवर कृष्णा साहू मौके का फायदा उठाकर 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस दौरान सब इतनी तेजी से हुआ कि अकाउंटेंट कुछ समझ ही नहीं पाया। घटना के बाद उसने तुरंत कारोबारी को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा साहू पिछले एक साल से कारोबारी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। इस दौरान उसने मालिक का भरोसा भी जीत लिया था, लेकिन उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद वह अपने भाठागांव स्थित घर नहीं पहुंचा। आरोपी मूल रूप से धमतरी का रहने वाला है, जहां पुलिस ने पहले भी दबिश दी थी, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिला था।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

कर्ज के दबाव में उठाया कदम!

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर कर्ज का बोझ होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इस एंगल समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने कारोबारी उमेश अग्रवाल से भी पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर पूछताछ की है।

 

You Might Also Like

भिलाई में सनसनी: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पत्नी जमीन पर और पति फंदे पर लटका मिला
लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए : गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा का निधन : बिलासपुर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में हार्ट अटैक, सिम्स में ली अंतिम सांस 
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: मर्दापाल में 50 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, वन मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद, प्रत्येक जोड़े को मिले 35-35 हजार रुपये के चेक
किन्नर की हत्या : पिकनिक मनाने के दौरान विवाद के बाद सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ने 650 दीप प्रज्ज्वलित कर किया संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

News Desk
News Desk
July 29, 2026
श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से समस्त कष्ट दूर होते हैं : संत निरंजन महाराज
कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर सुलझाईं समस्याएँ
जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर को
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
26°C
Chhattisgarh
clear sky
26° _ 26°
52%
2 km/h
Sun
27 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?