उतई। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान अंतर्गत शिक्षादुत पुरस्कार से श्री दीपक साहू शासकीय प्राथमिक शाला खोपली ,विकासखंड दुर्ग को शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव ,दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल,विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर,जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने बी आई टी में आयोजित समारोह में साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे तीनो विकासखंड से तीन तीन शिक्षको को शिक्षादुत् सम्मान से नवाजा गया।शिक्षक दीपक साहू ने अपने शाला ,शिक्षा,और बच्चो के लिए निरंतर विकास के लिए बेहतर कार्य किए।उनके प्रयास से बच्चो में बेहतर कलात्मकता का विकास हुआ,उनके प्रयास से शाला भवन को प्रिंट रिच वातावरण और सुसज्जित करने का प्रयास किया और सफल हुए।बच्चो के साथ बेहतर मेल जोल ,शिक्षक साथियों के साथ बढ़िया तालमेल से शाला विकास के कार्य किए।शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुमार साहू,शिक्षक गिरीश साहु,दीपक साहु, रामेश्वरी चंदेल,रोशनी चंद्राकर ,संतोषी कश्यप एवम् ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच मंजू वर्मा ,रमेश वर्मा,संकुल प्रभारी वीणा दुबे,संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे,पूर्व सरपंच फत्तेलाल वर्मा,जनार्दन साहु, पुरनज़य साहू,, बी आर सपहा,जनपद सदस्य बिंदु दिनेश देशलहरे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने शिक्षक दीपक साहू को उत्कृष्ट कार्य में शिक्षादुत सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शिक्षादुत्त पुरस्कार से सम्मानित हुए शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के शिक्षक दीपक साहू

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
76%
2 km/h
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
32 °C

