Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: September 13, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया अलंकृत

दुर्ग। शिक्षकीय ज्ञान प्रदान करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। यह बात स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी तथा ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है, क्योंकि गुरु से बड़ा कोई नहीं होता। संत कबीरदास के दोहे गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय में बताया गया है कि भारतीय परंपरा में गुरु को ईश्वर से पहले स्थान दिया गया है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उन्हें शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग का कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले 1122 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए। इसके साथ ही प्रदेश में सरकारी स्कूल अब शनिवार को सुबह संचालित होंगे, जिसका आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही प्राचार्य और व्याख्याता पदों पर पदोन्नति को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। मंत्री श्री यादव ने कहा कि उनका जीवन ग्रामीण परिवेश में बीता है, इसलिए वे गांव और वहां के बच्चों की जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा यदि आपने मुझे गुरु माना है, तो आपको मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक सच्चा गुरु जानता है कि शिष्य को कब क्या देना है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षक की भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आदर्श प्रस्तुत करने की भी है। उन्होंने शिक्षकों को कहा कि पढ़ाई-लिखाई में कोताही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री श्री यादव ने कई उदाहरणों के माध्यम से बताया कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के कई शीर्ष अधिकारी और नेता सरकारी स्कूलों में पढ़े हैं। अगर वे आगे बढ़ सकते हैं, तो आज के शिक्षक और विद्यार्थी भी पीछे न रहे। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी से पढ़ाएं और छत्तीसगढ़ के भविष्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं। सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में आयोजन की सराहना की। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए गुरूजनों का सम्मान जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों का आव्हान किया कि वे विद्यार्थियों के प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देवें। आधार मजबूत होने से विद्यार्थी का उच्च स्तरीय शिक्षा को मजबूती मिलेगी। इस दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु कुल 15 शिक्षक/शिक्षिकाओं को अंलकृत किया। शासकीय पू.माध्यमिक विद्यालय टेमरी के श्री पुष्पेन्द्र कुमार साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीचा के संतोष कुमार, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अण्डा के प्रधानपाठक श्रीमती विजय लक्ष्मी राव, शासकीय प्राथमिक शाला मरोदा टैंक भिलाई के सहा शिक्षक कु. वर्षा यादव, शासकीय प्राथमिक शाला खोपली संकुल के दीपक कुमार साहू, शा.प्रा.शाला कातरो के श्रीमती भानेश्वरी साहू, शास.प्राथमिक शा सुरपा के हिरेन्द्र कुमार मण्डावी, शा.प्रा.शा.उमरपोटी के राघवेन्द्र कुमार ध्रुव, शास.प्राथ.शाला चीचा के कामता प्रसाद धनकर, शास.प्राथ, शाला रौंता के सुनील कुमार स्वर्णकार, शास.प्राथ.शाला नवागांव के दिलीप कुमार वर्मा, शास.प्राथ.शा. मलपुरीकला के मोहन लाल यादव, कबीरधाम व्याख्याता चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी, बालोद के व्याख्याता तामसिंह पारकर एवं दुर्ग के व्याख्याता श्रीमती शुभ्रा वर्मा को शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

वन विकास निगम में ‘डिजिटल क्रांति‘ और ‘रोजगार संगम‘ का सफल मॉडल
तालपुरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण : विधायक ललित चंद्राकर बोले- वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनकी सेवा हमारा दायित्व
समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले किसानों को होली के पहले एकमुश्त दी जाएगी अंतर की राशि, राज्य मंत्रिपरिषद ने लिया निर्णय
खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

News Desk
News Desk
February 1, 2026
हाथों की मेहंदी उतरने से पहले शादी के दूसरे दिन विधवा हुई युवती, ऐसे हुआ पति हादसे का शिकार, पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..
कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
गांव बिगाड़ने की बात को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग : पुरुष वर्ग में रिसाली टाइगर व महिला वर्ग में जनपद जांबाज बनी चैंपियन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
60%
3 km/h
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
31 °C
Thu
32 °C
Fri
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?