Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’
छत्तीसगढ़दुर्ग

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: July 28, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग द्वारा चौहान इंपिरियल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशभर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

29 जुलाई से शुरू होगा अभियान

जगन्नाथ पाणिग्रही ने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ” गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव” से होगी। देशभर के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर तक ” गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” चलाया जाएगा। वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर से पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों और जिलों तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं 29 जुलाई से 31 अगस्त तक “संत संपर्क अभियान” के तहत भाजपा पदाधिकारी विभिन्न संत-महात्माओं से भेंट कर उनका सम्मान करेंगे।

अक्टूबर में समरसता यात्रा

भाजपा नेता ने बताया कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक ” गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ होकर वाराणसी स्थित जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान संत सम्मेलन, समरसता गोष्ठियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छात्रावास में समरसता संवाद

उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक देशभर के छात्रावासों में ” गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों को गुरु रविदास के जीवन, सामाजिक न्याय, समानता और समरसता के संदेश से परिचित कराया जाएगा। जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ये रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में विधायक ललित चंद्राकर, विधायक ईश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, भाजपा जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भिलाई प्लांट में दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौ-त…
विकासखण्ड स्तरीय पठन वीर दक्षता प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी दक्षता
अंजोरा भाजपा मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम
दोनों पैर से दिव्यांग राज शर्मा को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंडा में परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारियों का हुआ शपथ एवं सम्मान समारोह

News Desk
News Desk
November 18, 2025
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की दी शुभकामनाएँ
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सूदखोर रूबी तोमर को लाया गया रायपुर, निकाला जुलूस
गर्मी की छुट्टियों में हाईकोर्ट का नया सिस्टम : अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
broken clouds
23° _ 23°
80%
2 km/h
Tue
28 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
26 °C
Sat
19 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?