Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
    दुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दिया समर्थन
    September 27, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई
छत्तीसगढ़रायपुर

TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: August 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों के लिए देर रात हुई एक बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। TET की अनिवार्यता, प्रमोशन और वेतन विसंगति जैसे मुद्दों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। करीब 11:30 बजे हुई इस चर्चा में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की चिंताओं पर सरकार का रुख सामने रखा और भरोसा दिलाया कि TET के कारण किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी।

Contents
सरकार खुद कराएगी TET की परीक्षा?दूसरे राज्यों के मॉडल पर भी सरकार की नजरप्रमोशन में TET की शर्त पर भी उठी बातवेतन विसंगति पर फेडरेशन ने सबसे पहले रखी मांगपहले भी हुई थी CM और शिक्षक प्रतिनिधि की बातचीतकरीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रखी शिक्षकों की बातशिक्षिकाओं ने बांधा रक्षा सूत्रअब सरकार के अगले कदम पर टिकी नजर

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि दूसरे राज्यों में TET और पदोन्नति से जुड़े मामलों में होने वाली पहल का अध्ययन छत्तीसगढ़ सरकार भी कर सकती है। वहीं वेतन विसंगति के पुराने मुद्दे पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही गई। ये मुलाकात सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा और जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में हुई। वहीं वार्ता के दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों में वार्ता के दौरान कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, टिकेश्वर भोई, आदित्य गौरव साहू, दिनेश नायक भी मौजूद थे। वहीं जशपुर जिला के ब्लाक अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

TET को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया सबसे बड़ा आश्वासन

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में सबसे अहम मुद्दा TET रहा। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को बताया कि TET को लेकर प्रदेश के शिक्षकों के बीच असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि TET की वजह से किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन शिक्षकों ने अभी तक TET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण कराने की दिशा में आवश्यक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार के पास करीब 80 से 85 हजार शिक्षकों का आंकड़ा आया है, जिन्हें TET की आवश्यकता है।

सरकार खुद कराएगी TET की परीक्षा?

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से TET परीक्षा कराने और सभी संबंधित शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण कराने की दिशा में तैयारी की जा रही है। सरकार की कोशिश बताई गई कि कोई भी शिक्षक इस प्रक्रिया में पीछे न छूटे। इसी वजह से विभागीय स्तर पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब TET को लेकर शिक्षक संगठन लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं।

दूसरे राज्यों के मॉडल पर भी सरकार की नजर

TET के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश और ओडिशा में हो रही गतिविधियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के अधिकारी इन राज्यों से संपर्क में हैं और वहां इस विषय में होने वाली पहल की जानकारी जुटा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि यदि इन राज्यों में शिक्षकों के लिए कोई व्यावहारिक व्यवस्था सामने आती है, तो छत्तीसगढ़ में भी उसका परीक्षण किया जा सकता है।

प्रमोशन में TET की शर्त पर भी उठी बात

शिक्षक प्रतिनिधियों ने केवल नौकरी की सुरक्षा का मुद्दा ही नहीं उठाया, बल्कि पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को लेकर भी अपनी परेशानी बताई। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से TET उत्तीर्ण करने के लिए 2028 तक का समय दिए जाने की बात के बावजूद प्रमोशन प्रक्रिया में TET की शर्त शिक्षकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर भी सरकार विचार करेगी। दूसरे राज्यों में यदि प्रमोशन को लेकर कोई समाधान निकलता है, तो छत्तीसगढ़ में भी उसका अध्ययन किया जाएगा।

वेतन विसंगति पर फेडरेशन ने सबसे पहले रखी मांग

बैठक में शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह समस्या लंबे समय से शिक्षकों के बीच बनी हुई है।उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने यह भी बात रखी कि वेतन विसंगति का मुद्दा सरकार की मोदी की गारंटी में शामिल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को बताया कि सरकार इस मांग से अवगत है। उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर मामले को आगे बढ़ाने और समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

पहले भी हुई थी CM और शिक्षक प्रतिनिधि की बातचीत

TET के मुद्दे पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी पहले अजय कुमार गुप्ता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री को शिक्षक प्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्या का रास्ता निकालने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षकों की हुई बैठक की जानकारी होने की बात भी कही और बताया कि सरकार TET से जुड़े विषय को गंभीरता से देख रही है।

करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रखी शिक्षकों की बात

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा और जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। करीब 10 पदाधिकारी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। बैठक में शिक्षकों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री के सामने पक्ष रखा गया और सरकार से ठोस पहल की मांग की गई।

शिक्षिकाओं ने बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जशपुर से पहुंची शिक्षिकाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र भी बांधा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें और सरकार उनके हितों का ध्यान रखेगी।

अब सरकार के अगले कदम पर टिकी नजर

देर रात हुई इस बैठक के बाद शिक्षकों को TET और वेतन विसंगति के मुद्दे पर सरकार की अगली कार्रवाई का इंतजार है। मुख्यमंत्री की ओर से नौकरी की सुरक्षा, TET परीक्षा और दूसरे राज्यों के विकल्पों पर दिए गए आश्वासन को शिक्षक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इन मुद्दों पर अंतिम समाधान के लिए अब सरकार के औपचारिक निर्णय और विभागीय कार्रवाई का इंतजार रहेगा। खासकर वेतन विसंगति और प्रमोशन में TET की शर्त को लेकर शिक्षकों की नजर आगे होने वाली बैठकों पर रहेगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
युवा नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने- विधायक ललित चंद्राकर
राजेन्द्र पार्क में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित
मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित
खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में भव्य राज्यस्तरीय समारोह

News Desk
News Desk
December 2, 2025
कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
आनंद नगर धनोरा में हुआ 7.80 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन
नाबालिग लड़के को होटल में बुलाकर महिला ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार     
नेवई क्षेत्र में पुलिस ने किया वैलनेस शिविर का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
clear sky
22° _ 22°
70%
1 km/h
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
32 °C
Wed
32 °C
Thu
30 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?