Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: पतोरा में कबीर प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, 121 चौका आरती में उमड़ी ग्रामीणों की आस्था
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > पतोरा में कबीर प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, 121 चौका आरती में उमड़ी ग्रामीणों की आस्था
छत्तीसगढ़पाटन

पतोरा में कबीर प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, 121 चौका आरती में उमड़ी ग्रामीणों की आस्था

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

पाटन। कबीर पंथी सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासी पतोरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को साहू सदन, पतोरा में कबीर प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संत कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम, मानवता एवं समरसता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 121 चौका आरती पूजा का आयोजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कबीर वाणी, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संत कबीर साहेब के जीवन दर्शन तथा उनके सामाजिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने उदित मुनि नाम साहेब के चादर तिलक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विश्व में अनेक लोग स्वयं को जगतगुरु कहते हैं, लेकिन जगतगुरु और सद्गुरु के अंतर को समझना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केडीवी मिशन जीव दया एवं मानव सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज में करुणा, प्रेम, अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश प्रसारित कर रहा है। मिशन का उद्देश्य सभी प्राणियों के प्रति दया भाव विकसित करना तथा समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है।

सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ने कहा कि कबीर साहेब का संदेश हर युग में प्रासंगिक रहा है। उन्होंने समाज को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। कबीर के दोहे आज भी मानव जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने गुरु के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए समाज को ज्ञान और सदाचार का मार्ग दिखाया। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कबीर साहेब ने मानव सेवा को ही माधव सेवा बताया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत श्यामसुंदर दास, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, सरपंच भुनेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, शशिभूषण साहू, पूर्व सरपंच अंजिता गोपेश साहू, शुकेश्वर साहू, प्रकाश साहू, सुदर्शन साहू, रूपेश साहू, मनोज साहू, हेमंत साहू, कौशल साहू, सावित्री साहू, नरेश श्रीवास, गेंदलाल साहू, करण साहू, प्रेमलता साहू, दिलेश्वरी साहू, सरस्वती साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सत्संग, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

You Might Also Like

गिरौदपुरी धाम में ट्रांसफार्मर से भड़की आग, 10 दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां     
मछली कारोबारी की हत्या का सनसनी खेज खुलासा : मजदूरी बढ़ाने को लेकर विवाद और रंजिश के चलते की हत्या, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा
फ्लोटिंग विंग स्विमिंग अकैडमी के द्वारा पुरई में आज से खेलो स्वस्थ रहो खुश रहो अभियान 
काशीराम बने ऊर्जादाता, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल शून्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़बालोद

एक ही पेड़ पर लटकती मिली शादीशुदा 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षिय युवक की लाश, मचा हड़कंप

News Desk
News Desk
April 26, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के तत्कालीन प्रभारी डॉ नरेंद्र गोलन निलंबित: सरकारी योजनाओं की राशि 26 लाख रु. के गबन मामले मे हुई बड़ी कार्रवाई
भारतीय लोक जीवन में श्री राम कृष्ण व्याप्त है, यही है सनातन संस्कृति – संत निरंजन
डुंडेरा के पोस्ट मास्टर को भारत सरकार ने किया सम्मानित, ग्रामीणों ने मिलकर दी बधाई
पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Chhattisgarh
scattered clouds
21° _ 21°
94%
2 km/h
Sun
28 °C
Mon
27 °C
Tue
29 °C
Wed
28 °C
Thu
17 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?