दुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 31 जोन-2 सुभाष मार्केट खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग निवासी बालक डी. कैलाश (14 वर्ष) की विगत 15 मार्च 2024 को नहाते वक्त तालाब में डूबनेे से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम पोटिया तहसील बोरी जिला दुर्ग की श्रीमती गंगा बाई साहू की विगत 05 जुलाई 2024 को जहरीले सांप के काटने से एवं ग्राम झीट तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्रीमती कमला बाई की विगत 04 अक्टूबर 2022 को कुएं में गिर कर डूब जाने से मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डी. कैलाश के पिता श्री दिनेश, स्व. श्रीमती गंगा बाई के पुत्र श्री गजेन्द्र साहू और स्व. श्रीमती कमला बाई के पुत्र को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
21°C
Chhattisgarh
scattered clouds
21° _ 21°
94%
2 km/h
Sun
28 °C
Mon
27 °C
Tue
29 °C
Wed
28 °C
Thu
17 °C

