दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत ग्राम मतवारी निवासी श्री पप्पू लाल चौधरी की 07 फरवरी 2025 को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी । इसी प्रकार, भिलाई-03 अनुभाग के ग्राम लिमतरा निवासी श्री जगतराम यादव की 27 सितम्बर 2021 को गांव के डबरी तालाब में डूबने से मृत्यु हुई। अन्य प्रकरणों में, ग्राम सिकोला निवासी श्री गुरु प्रकाश साहू की 27 मार्च 2024 को सिकोला तालाब में डूबने से और सुपेला भिलाई निवासी श्री लोहित राव की 01 नवम्बर 2018 को रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप स्व. पप्पू लाल चौधरी की पत्नी श्रीमती रेखा चौधरी, स्व. जगतराम यादव के पुत्र श्री कोमल यादव, स्व. गुरुप्रकाश साहू की पत्नी श्रीमती शालिनी साहू और स्व. लोहित राव की माता श्रीमती वेंकट रत्ना को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।
मृतकों के परिजनों को मिली 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

You Might Also Like
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
21°C
Chhattisgarh
scattered clouds
21° _ 21°
94%
2 km/h
Sat
21 °C
Sun
28 °C
Mon
27 °C
Tue
29 °C
Wed
28 °C

