Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > छत्तीसगढ़ > लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़दुर्ग

लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि : गनियारी में आयोजित दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

दुर्ग। विश्वपटल पर छत्तीसगढ़ की लोक-कला को गौरवान्वित करने वाली, पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्म विभूषण से अलंकृत प्रख्यात पंडवानी गायिका स्व. डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी (जिला दुर्ग) में आयोजित इस शोक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. डॉ. तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शान थीं और आज हम सभी ऐसी महान विभूति को श्रद्धांजलि देने यहाँ एकत्र हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता और राज्य सरकार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तीजन बाई के अस्वस्थ होने पर सरकार ने पूरी सजगता से उनके बेहतर उपचार के प्रबंध किए थे, यहाँ तक कि राज्योत्सव के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना था और आज उनके अवसान पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

कला जगत में उनके इस अद्वितीय योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष लोककला अलंकरण सम्मान दिया जाएगा, गृह ग्राम गनियारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण स्व. डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा तथा कला की जीवंत पहचान रहे उनके तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में आदरपूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उनका स्वर्ण अक्षरों में अंकित योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर डॉ. तीजन बाई के पुत्र दिलहरण पारधी एवं अन्य परिजनों से चर्चा कर पारिवारिक हाल-चाल की जानकारी ली।

सभा को सांसद विजय बघेल, प्रदेश के पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने स्व. डॉ. तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले। साथ ही अपनी भावमिनी श्रद्धांजली अर्पित की। सभा में उपस्थितजनों ने सभा स्थल पर दो मिनट की मौन रख कर मृतात्मा को मौन श्रद्धांजली अर्पित किये। श्रद्धांजली सभा में पद्मश्री आर.एस. बारले, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे कलाकार, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।

You Might Also Like

सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर श्री सिंह ने घर-घर कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज वसूली के दिए निर्देश
अवैध खनिज परिवहन मामले में 10 वाहन जब्त
रक्तदान मानवता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण कदम है – विधायक ललित चंद्राकर
इस गांव में एक-दूसरे की चुगली करने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, शराब सेवन पर भी सख्त फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री

News Desk
News Desk
January 11, 2026
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार
बोरीगारका-कातरो मार्ग में पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने पीडब्लूडी कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन ने जून 2026 तक पुल निर्माण का दिया लिखित आश्वासन 
ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
77%
2 km/h
Tue
28 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
26 °C
Sat
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?