दिल्ली । सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस केरलम के सोशल मीडिया पोस्ट और INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए विरोध मार्च को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “मैं अभी इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना न्यायालय की जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन चुनाव आयोग के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।”
अभिजीत दीपके ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय क्या कहा गया था? लोगों से कहा गया कि वे अभी मतदान नहीं कर सकते तो बाद में कर लेंगे।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी यही कहेगा कि वे इस बार चुनाव को चुनौती न दें और अगली बार चुनाव लड़ें? यदि ऐसा नहीं कहा जा सकता, तो फिर मतदाताओं को इस तरह की बात किस आधार पर कही जा रही है?
उन्होंने दिल्ली में हुए INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को बड़ा और महत्वपूर्ण बताते हुए इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर ऐसे प्रदर्शनों में हिस्सा लेना चाहिए, खासकर INDIA गठबंधन को, क्योंकि वह विपक्ष में है।
अभिजीत दीपके के मुताबिक, ऐसे विरोध प्रदर्शन देशभर में तब तक जारी रहेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा होगा।उन्होंने कहा, “मैं अभी इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना न्यायालय की जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन चुनाव आयोग के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।”
अभिजीत दीपके ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय क्या कहा गया था? लोगों से कहा गया कि वे अभी मतदान नहीं कर सकते तो बाद में कर लेंगे।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी यही कहेगा कि वे इस बार चुनाव को चुनौती न दें और अगली बार चुनाव लड़ें? यदि ऐसा नहीं कहा जा सकता, तो फिर मतदाताओं को इस तरह की बात किस आधार पर कही जा रही है?
उन्होंने दिल्ली में हुए INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को बड़ा और महत्वपूर्ण बताते हुए इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर ऐसे प्रदर्शनों में हिस्सा लेना चाहिए, खासकर INDIA गठबंधन को, क्योंकि वह विपक्ष में है।
अभिजीत दीपके के मुताबिक, ऐसे विरोध प्रदर्शन देशभर में तब तक जारी रहेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा होगा।



