रायगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता को लेकर रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल सामने आई है। साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से साइबर जागरूकता का दूत बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में तकनीक का उपयोग बढ़ने के साथ साइबर अपराध की चुनौती भी बढ़ रही है, ऐसे में जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी साइबर सुरक्षा के लिए एआई और आधुनिक तकनीक के सकारात्मक इस्तेमाल पर जोर दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान रायगढ़ जिले में करीब दो लाख लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। लघु फिल्म प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 35 जिलों से 162 प्रविष्टियां मिलीं, जबकि रूस से भी एक फिल्म पहुंची।
दो श्रेणियों में चयनित विजेताओं को कुल 5 लाख 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।



