रायपुर। तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ होगी। चौक को केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
दरअसल, 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की थी, जिसमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल था। इसके बाद चौक का नाम बदले जाने की चर्चाएं शुरू हुईं।
इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने X अकाउंट पर सरकार पर सवाल उठाते हुए तेलीबांधा नाम को साहू समाज की पहचान, आस्था और गौरव से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी। अब मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण के बाद नाम परिवर्तन को लेकर बना संशय दूर होता दिखाई दे रहा है।
नव प्रभात न्यूज़ नेटवर्क | देश की नज़र



