Nav PrabhatNav PrabhatNav Prabhat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मुंबई में सनसनीखेज वारदात, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी
    October 18, 2026
    कोलकाता और ग्वालियर में दो बड़े हादसे, 32 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, कहीं दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, तो कहीं श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
    October 18, 2026
    ओडिशा में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, शराबबंदी की मांग को लेकर नाराजगी, महिलाओं का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में शराब की बढ़ती बिक्री से बढ़ रहे घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं
    October 17, 2026
    अंकिता भंडारी केस में दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद माता-पिता रिहा
    October 15, 2026
    जिस हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया, मेरठ के उस मामले में आया बड़ा फैसला,मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
    October 15, 2026
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    मेकाहारा में बेड संकट उजागर , एक बेड पर दो प्रसूताएं, 700 नए बेड का ऐलान
    October 10, 2026
    गुरुजनों के सम्मान की अनूठी परंपरा: हनोदा में 22वें वर्ष आयोजित होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
    October 3, 2026
    धनोरा के बाबा दरबार पावन धाम में कुंवार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना
    October 1, 2026
    प्रिज्म कालेज ऑफ फार्मेसी : विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्मासिस्टों की भूमिका पर हुआ मंथन
    September 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि, पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित
Share
Font ResizerAa
Nav PrabhatNav Prabhat
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Nav Prabhat > Blog > Blog > शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि, पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित
Blog

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि, पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित

News Desk
News Desk
Avatar photo
ByNews Desk
Follow:
Published: February 20, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राज्य शासन द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केवल कक्षा पहली को प्रवेश कक्षा (Entry Point) निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से आर.टी.ई. सीटों के प्रकटीकरण में हो रही अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग समूह के बच्चों को अधिनियम का पूर्ण लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पूर्व व्यवस्था में हुआ सुधार       पूर्व में नर्सरी, केजी-1 एवं कक्षा पहली – तीनों को प्रवेश कक्षा के रूप में निर्धारित किया गया था। इस व्यवस्था का कुछ निजी विद्यालयों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा था। बड़ी एवं नामी निजी शालाएँ नर्सरी को प्रवेश बिंदु घोषित कर उसकी क्षमता कम दर्शाती थीं और उसी आधार पर 25 प्रतिशत आर.टी. ई. सीटों का प्रकटीकरण करती थीं। जबकि वास्तविकता में वही विद्यालय कक्षा पहली में 4 से 5 सेक्शन संचालित कर अधिक संख्या में सामान्य विद्यार्थियों को प्रवेश देते थे। परिणामस्वरूप आर.टी.ई. सीटों की संख्या वास्तविक क्षमता के अनुरूप प्रदर्शित नहीं होती थी, इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के और वंचित वर्ग के बच्चों को अधिनियम का समुचित लाभ नहीं मिल पाता था। दूसरी ओर कुछ छोटी निजी शालाएँ नर्सरी, केजी-1 एवं कक्षा पहली में से दो को प्रवेश कक्षा घोषित करती थीं तथा अपनी वास्तविक क्षमता से अधिक सीटें प्रदर्शित कर अधिक संख्या में आर.टी.ई. प्रवेश लेती थीं। इन विद्यालयों का संचालन मुख्यतः शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति राशि पर निर्भर रहता था। शैक्षणिक स्तर अपेक्षाकृत निम्न होने के कारण सामान्य वर्ग के विद्यार्थी अन्य निजी विद्यालयों में स्थानांतरित हो जाते थे, जिससे इन शालाओं में आर.टी.ई. विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो जाती थी। बार-बार विद्यालय परिवर्तन से दुर्बल एवं वंचित वर्ग समूह के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता भी प्रभावित होती थी।

शासन का नया निर्णय – पारदर्शिता की दिशा में ठोस कदम       राज्य शासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केवल कक्षा पहली को प्रवेश कक्षा घोषित करने का निर्णय लिया है। अब आर.टी.ई. सीटों का निर्धारण यू-डाइस (UDISE) पोर्टल पर दर्ज गत वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है। इससे निजी शालाओं द्वारा नोडल अधिकारियों को दी जाने वाली गलत अथवा भ्रामक जानकारी पर अंकुश लगा है। साथ ही, इस निर्णय से स्तरहीन निजी शालाओं के संचालन पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

आर.टी.ई. सीटों में अभूतपूर्व वृद्धि   नए निर्णय के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आए हैं। गत वर्ष कक्षा पहली में केवल 9375 आर.टी.ई. सीटों का प्रकटीकरण किया गया था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर 19 हजार 489 हो गया है। वर्ष 2025-26 में राज्य की निजी शालाओं में आर.टी.ई. अंतर्गत केजी-2 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 35 हजार 335 है, जो आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार वर्ष 2026-27 में कक्षा पहली में कुल 54 हजार 824 बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जो गत वर्ष की कुल 53 हजार 325 आर.टी.ई. सीटों से अधिक है। यह वृद्धि शासन की पारदर्शी एवं प्रभावी नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।

विरोध के कारण एवं शासन की प्रतिबद्धता  पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने वाले इस निर्णय से कुछ बड़ी एवं छोटी निजी शालाओं में असंतोष देखा जा रहा है, क्योंकि अब सीट प्रकटीकरण में की जा रही अनियमितताओं की संभावना समाप्त हो गई है तथापि राज्य शासन दुर्बल एवं वंचित वर्ग समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।             यह निर्णय शिक्षा के अधिकार को वास्तविक रूप में लागू करने, समान अवसर प्रदान करने तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You Might Also Like

धनोरा में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
रायगढ़ में प्रोफेसर का अपहरण, चाकू की नोक पर UPI से 1 लाख की लूट
धनोरा स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम
भाजपा उतई मंडल शक्ति केंद्र प्रभारियों की सूची जारी
छग से दो महिलाएं जाएंगी राज्यसभा : लक्ष्मी वर्मा ने सीएम साय की मौजूदगी में भरा नामांकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
धर्म और आस्था

कबीर की वाणी हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों की शिक्षा देता है- विधायक ललित चंद्राकर

News Desk
News Desk
September 14, 2025
स्व. धर्मपत्नी की स्मृति में नव निर्मित कमला सदन समाज जनों को समर्पित कर रहा हूं – ताम्रध्वज साहू
असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त
सुशासन तिहार-2026 : ग्राम पुरई में प्राप्त हुए 441 आवेदन, मौके पर 147 आवेदनों का हुआ निराकरण, 02 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, 06 हितग्राहियों को मिली आवास चॉबी
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और समग्र विकास की स्वर्णिम यात्रा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
broken clouds
23° _ 23°
76%
3 km/h
Mon
23 °C
Tue
28 °C
Wed
28 °C
Thu
27 °C
Fri
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • जशपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

नवप्रभात न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 navprabhatnewsnetwork.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?