बेन्दरी में आयोजित कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पर दी गई जानकारी; चित्रकला, मटका फोड़, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत
पाटन। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आगंन मिलन उत्सव का आयोजन बेन्दरी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना, महतारी वंदन योजनाओं के हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। अतिथि महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ईश्वरी वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरप्रसाद आडिल थे। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता सम्बंधित जानकारी दी गई।
स्वस्थ शिशु, पौष्टिक थाली चित्रकला, मटका फोड़, बिंदी लगाओ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक संध्या सिंह पंच, मितानिन, समूह के सदस्य आगंनबाड़ी कार्यकर्ता कुंती साहू, सलिता साहू एवं मिथलेश वर्मा एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं।



