दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, प्रतियोगिता में खुर्सुल, नगपुरा, रसमड़ा, सिलोदा और थनौद की टीमो ने लिया हिस्सा
दुर्ग। ग्राम रसमडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “दही हांडी का यह उत्सव नटखट कान्हा की माखन चुराने वाली बाल लीलाओं की मधुर स्मृतियों को जीवंत करता है। दही हांडी केवल उत्सव भर नहीं, यह सामूहिकता, साहस, एकता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। आइए हम सब भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और संस्कारों से समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।”
दही हांडी प्रतियोगिता में इन टीमों ने लिया भाग
खुर्सुल, नगपुरा, रसमडा, सिलोदा और थनौद की टीमों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दही हांडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – ग्राम थनौद की टोली ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति सुरही लोक कला मंच द्वारा दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से दुर्ग जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य नंदू साहू, जिला मंत्री गिरेश साहू, सरपंच श्रीमती मोतीम निषाद, महामंत्री चेतन साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू यादव, नंदू निर्मलकर, गुड्डू निषाद, पूर्व सरपंच नारायण साहू, देव प्रसाद साहू, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती बीसाखा साहू, त्रिभुवन साहू, राजेश यादव, रूप सिंह साहू, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव, सुभाष निर्मलकर, मोंटू निर्मलकर, गांधी साहू, तूफान निषाद, अमन यादव, मनीष देवदास, तामेश्वर साहू, संतोष निर्मलकर एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



